Isa Ahmad
Wildlife Crime India: गरियाबंद जिले में वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 भारतीय विशाल गिलहरियों के शिकार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी की पहचान दंतेवाड़ा जिले के बारसूर निवासी बंशीराम कोवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शिकार किए गए गिलहरियों का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर रील के रूप में अपलोड किया था। यही वीडियो उसके लिए सबूत बन गया। वन विभाग की टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की जांच शुरू की और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी तक पहुंच गई।
Wildlife Crime India: इंस्टाग्राम रील बना कर खुद ही फंसा आरोपी, जांच में खुला शिकार का राज
जांच के दौरान जब वन विभाग ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, तो वहां से भालू की खाल और जानवरों के शिकार में इस्तेमाल होने वाले फंदे बरामद किए गए। इससे साफ हुआ कि आरोपी लंबे समय से वन्यजीवों का अवैध शिकार कर रहा था।
Wildlife Crime India: घर से भालू की खाल और शिकार के फंदे बरामद, कई टीमों ने मिलकर की कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई को उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग यूनिट, राज्य उड़नदस्ता और दंतेवाड़ा वन प्रमंडल की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
READ ALSO: Bhopal: अन्नदाताओं को उर्वरक सब्सिडी के लिए 41 हजार करोड़ मंजूर, CM यादव ने PM मोदी का जताया आभार
वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें और इस तरह की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें।





