By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Bhopal Development : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 25 लाख लीटर की पानी की टंकी का भूमिपूजन,एक एकड़ में बने गौर चिल्ड्रन पार्क का किया लोकार्पण
मध्य प्रदेश

Bhopal Development : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 25 लाख लीटर की पानी की टंकी का भूमिपूजन,एक एकड़ में बने गौर चिल्ड्रन पार्क का किया लोकार्पण

Abhishek Singh
Last updated: April 8, 2026 9:36 pm
By Abhishek Singh
Share
2 Min Read
SHARE

Bhopal Development : 5 किमी लम्बी सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Bhopal Development : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा के रहवासियों को पानी की टंकी और पार्क जैसी महत्वपूर्ण सौगातें दीं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अवधपुरी के वार्ड-60 में 25 लाख लीटर क्षमता वाली विशाल पानी की टंकी का भूमि-पूजन किया। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस टंकी से करीब 2500 परिवारों को नर्मदा जल की नियमित आपूर्ति होगी। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार इस ओर सशक्त कदमों के साथ आगे बढ़ रही है।

Bhopal Development

Bhopal Development : राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बाबूलाल गौर की स्मृति में निर्मित “गौर चिल्ड्रन पार्क” का लोकार्पण भी किया। लगभग एक एकड़ क्षेत्र में विकसित इस पार्क में ओपन जिम, मंदिर, पेवर ब्लॉक पथ सहित कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह पार्क न केवल बच्चों के मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक होगा। उन्होंने नागरिकों से इन सुविधाओं का संरक्षण करने और सामुदायिक संपत्ति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में पार्षद श्री वी. शक्ति राव, श्री सुरेंद्र घोटे, श्री गणेश राम नागर, श्री संजय शिवनानी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Bhopal Development : राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अरविंद विहार सेतु से बाग मुगालिया एक्सटेंशन तक प्रस्तावित 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण भी किया। यह सड़क 10 से 15 कॉलोनियों को जोड़ेगी, जिससे यातायात सुगम होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार आएगा। श्रीमती गौर ने निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

read more :Jamtara : जामताड़ा में पूर्व सांसद सुनील सोरेन का भव्य स्वागत, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

TAGGED:Bhopal DevelopmentHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Datia Bypoll BJP Candidate Ashutosh Tiwari
मध्य प्रदेश

Datia Bypoll BJP Candidate Ashutosh Tiwari: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को बनाया अपना उम्मीदवार

By Yoganand Shrivastava
Bankipur Bypoll BJP Candidate Abhishek Kumar Bunty Withdraws
बिहार

Bankipur Bypoll BJP Candidate Abhishek Kumar Bunty Withdraws: बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने वापस लिया नामांकन; बताया ‘पारिवारिक कारण’

By Yoganand Shrivastava
MP Drug Free Campaign Police Drive
मध्य प्रदेश

MP Drug Free Campaign Police Drive: नशा, नाश की जड़ है, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों को कर देता है बर्बाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By Yoganand Shrivastava
MP Guest Faculty Conference Bhopal
मध्य प्रदेश

MP Guest Faculty Conference Bhopal: अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?