शहनाज गिल को क्यों लेनी पड़ रही है थेरेपी? नेम-फेम के बाद भी नहीं मिल रहा सुकून

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बिग बॉस 13 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट और जानी-मानी एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी अगली पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले शहनाज ने अपनी निजी जिंदगी और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक खुला बयान दिया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया।

शहनाज ने क्यों ली थेरेपी?

कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में शहनाज ने बताया कि उन्होंने कई बार थेरेपी ली है, खासकर अपने गुस्से और भावनात्मक संतुलन के लिए। उन्होंने कहा —

“मैंने बहुत सारी थेरेपी ली हैं, खासकर अपने एंगर इश्यू के लिए। कई बार मैं खुद पर काबू नहीं रख पाती। मैं अकेले नहीं रह सकती, मुझे डर लगता है कि मैं पागल हो जाऊंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि भले ही आज उनके पास नाम, शोहरत और पैसा है, लेकिन सुकून फिर भी नहीं मिलता।

“कितना भी कमा लो, लेकिन मन का चैन नहीं मिलता। हमेशा किसी न किसी बात की चिंता बनी रहती है।”

फैंस ने जताया प्यार

शहनाज की ईमानदारी ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी और सच्चाई की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा — “वह बहुत सीधी और सच्ची हैं, यही उनकी खूबसूरती है।”
दूसरे ने कहा — “इतनी सफलता के बाद भी उन्होंने खुद को नहीं बदला, यही उन्हें खास बनाता है।”

बिग बॉस से बॉलीवुड तक का सफर

2019 में बिग बॉस 13 से शहनाज ने देशभर में पहचान बनाई। शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती और केमिस्ट्री ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। इसके बाद उन्होंने ‘होन्सला रख’, ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ और ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ जैसी फिल्मों में काम किया। अब शहनाज अपनी नई फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ बतौर निर्माता भी जुड़ी हैं। वह कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा