दिल्ली में मिली 5600 ड्रग सिंडिकेट का मास्टरमाइंड कौन? हो गया बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Delhi 5600 drug syndicate

50-60 करोड़ की ड्रग्स के खेप मिलने की तो कई खबरें आपने सुनी होंगी, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली से हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहां से 100-200 नहीं बल्कि पूरे 5600 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई है, इतना बड़ा ड्रग्स का ज़खीरा जहां पुलिस प्रशासन की बड़ी सफलता बताया जा रहा है। तो वहीं, अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लाई का मामला भी माना जा रही है। नशे के सौदागर ड्रग्स को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में खपाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ के आधार पर लगातार खुलासे हो रहे है।

पुलिस लगातार ऑपरेशन कवच चला रही

दरअसल, दिल्ली पुलिस लगातार ऑपरेशन कवच चला रही है, जिसक तहत लगातार पुलिस इस सिंडिकेट का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। पिछले दो महीनों से पुलिस की कई टीमें इसमें काम कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को ड्रग्स सप्लाई का इनपुट मिला कि कुछ तस्कर ड्रग्स को राजधानी और एनसीआर में खपाने की कोशिश कर रहे है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने दी ये जानकारी

स्पेशल सेल के प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि एक आरोपी का नाम तुषार गोयल है। यह दिल्ली के वसंत विहार का रहने वाला है, उसके दो दोस्त हिमांशु और औरंगजेब भी साथ थे। तीनों आरोपियों को कुर्ला वेस्ट से रिसीवर भरत जैन के साथ पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक तुषार, हिमांशु और औरंगजेब के पास से करीब 15 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है। उन्हें तब पकड़ा गया जब वे रिसीवर को सप्लाई देने के लिए महिपालपुर एक्सटेंशन के गोदाम से बाहर आ रहे थे।

राजनीति बहसबाजी हुई तेज
कुशवाह ने यह भी बताया कि पुलिस को गोदाम के तीसरे फ्लोर से 23, पोलो शर्ट में कोकीन और एक बॉक्स में मेरवाना मिला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली समेत विदेश में ड्रग्स सप्लाई करने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की चाक चौबंद निगरानी के चलते नाकामयाब हो गए। इस आपरेशन में जहां पुलिस को हिस्सों में थोड़ी कोकीन मिली थी लेकिन कार्रवाई में आगे बढ़ते हुए 5600 करोड़ की बड़ी खेप मिली है, मामले में कई खुलासे होना बाकी है। पूरे मामलो को लेकर राजनीतिक बहसबाज़ी भी जारी है क्योंकि, मुख्य आरोपी को राजनीतिक संरक्षण की बात सामने आ रही है। मुख्य आरोपी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है, देखना होगा कि, मामले में और कितने नामों के खुलासे होते है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime