सतना: आज सतना में रन फॉर यूनिटी का आयोजन था जिसमें यात्रा के समापन पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा सिमरिया चौक में माल्यार्पण कार्यक्रम था जेसीबी के माध्यम से सांसद गणेश सिंह और जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडे जेसीबी के माध्यम से माल्यार्पण कर रहे थे जब इसमें निकालने की बारी आई तो जेसीबी जाम सी हो गई और सांसद जी को निकालने में काफी कठिनाई आई बहुत देर तक सांसद जी जेसीबी के बकेट में फंसे रहे फिर अचानक जेसीबी का हाइड्रोलिक जाम खुला और एक झटका सांसद जी को तेजी से लगा सांसद जी ने गुस्से में जेसीबी ऑपरेटर को पकड़ कर थप्पड़ जड़ दिया सांसद जी बहुत गुस्से में दिखे और एक घटना भी घटित होने से बच गई!





