क्या है पीएम इंटर्नशिप स्कीम? जिसके तहत युवाओं को मिलेंगे 5 हजार रुपए महीना, जानिए कब है आवेदन की आखिरी तिथि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pm Internship Scheme 2024

केंद्र की मोदी सरकार पीएम इंटर्नशिप स्कीम के आवेदन की आखिरी तिथि कल यानी 10 नवंबर को है। इस योजना के तहत देश भर के वो युवा जो 10वीं या इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके हैं और उनकी उम्र 21 से 24 साल की बीच है उन्हें इस स्कीम के तहत देश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आइए आपको स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं…

क्या है पीएम इंटर्नशिप स्कीम?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत देश भर के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस योजना के तहत देश की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इस योजना में गैस, तेल और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक युवा शामिल किए जाएंगे। उसके बाद ट्रैवल्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में इंटर्नशिप के अवसर दिए जाएंगे। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पांच सालों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देगी।

कहां और कैसे करें अप्लाई?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mci.gov.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएम इंटर्नशिप स्कीम में चयनित उम्मीदवारों को 5 हजार रूपए प्रति माह दिया जाएंगे। ध्यान रहे जिन युवाओं के परिवार की आय 8 लाख वार्षिक या उससे अधिक हो या फिर उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहा हो, वो इस स्कीम के लिए अप्लाई न करे।

आवेदन करने के बाद कैसे मिलेगी इंटर्नशिप?

26 अक्टूबर को आवेदन की आखिरी तिथि होगी। उसके बाद दूसरे ही दिन वेबसाइट में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 8 से 25 नवबंर तक चयनित उम्मीदवारों के घर ऑफर लेटर भेजे जाएंगे। फिर अंत में 2 दिसंबर से सभी चयनित उम्मीदवार दी गई कंपनी में इंटर्नशिप के लिए ज्वाइन कर सकेंगे।

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari

Mathura होली अलर्ट: बरसाना-नंदगांव मार्ग डायवर्ट, लठमार होली के लिए प्रशासन ने जारी की ‘सुपर-ट्रैफिक’ गाइड

Mathura मथुरा-बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लठमार होली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के