अर्जुन कपूर के नाम पर क्या बोली मलाइका अरोड़ा, जाने पूरा बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
What did Malaika Arora say in the name of Arjun Kapoor, know the full statement

फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से साथ थे। कई शोज़ और इवेंट्स में दोनों साथ देखे गए। सोशल मीडिया पर भी दोनों ने कभी अपने प्यार को छुपाया नहीं, लेकिन काफी समय से साथ रह रहे इस कपल ने इस साल आखिकार ब्रेकअप कर लिया। सिंघम अगेन के एक इवेंट के दौरान तो अर्जुन ने सबके सामने कह दिया कि ‘मैं अब सिंगल हूं’। कपल ने एक दूसरे के बारे में किसी प्लेटफॉर्म पर कुछ गलत नहीं कहा, लेकिन अर्जुन के इस स्टेटमेंट पर मलाइका का रिएक्शन आया है। मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बहुत ही प्राइवेट पर्सन हूं और मेरी लाइफ के कुछ एसपेक्ट्स हैं जिनको लेकर मैं ज्यादा बताना नहीं चाहती। मैं कभी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात नहीं करने वाली हूं तो जो भी अर्जुन ने कहा वो उनकी मर्जी है’। दरअसल, सिंघम अगेन के एक इवेंट के दौरान वहां मौजूद भीड़ ने मलाइका का नाम बोलना शुरू कर दिया। इस पर अर्जुन ने सबके सामने कहा कि, नहीं अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो। मलाइका के बुरे वक्त में अर्जुन थे साथ बता दें कि ब्रेकअप के बाद मलाइका के पिता का निधन हो गया था और उस वक्त अर्जुन उनके साथ खड़े रहे। वह इस दौरान मलाइका को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी दिखे थे जिस वजह से उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हुई तो जब इस बारे में अर्जुन से पूछा गया तो उन्होंने कहा था,’ मैं कहूंगा कि जब खुशी और जाह्नवी के साथ एक हादसा हुआ यानी उनकी मां श्री देवी का निधन हुआ तो उस वक्त भी ऐसा ही हुआ था। अगर मेरा किसी के साथ इमोशनल बॉन्ड है तो मैं उस इंसान के बुरे वक्त में उसके साथ खड़े रहूंगा। अगर मैं किसी के साथ इमोशनी अटैच्ड हूं तो मैं पूरी लाइफ उसके लिए रहूंगा’।

अरबाज़ से भी अलग हो चुकी है मलाइका

अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा ने 12 दिसंबर 1998 में लव मैरिज की थी और 19 साल बाद 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। कई बार मलाइका ने अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि, तलाक के बाद उनके लिए सिंगल मदर होना कितना मुश्किल था। अरबाज़ से तलाक के बाद मलाइका को 15 करोड़ मिले थे। मलाइका और अरबाज़ का एक बेटा (22) है।जिसका नाम अरहान है

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

1. भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को गति MP TOP 10: राजधानी

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

1. भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को गति MP TOP 10: राजधानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

1. रायपुर में नई विकास परियोजनाओं की घोषणा CG TOP 10: राज्य

MP NEWS : गो सेवको और पशु चिकित्सकों की तत्परता से गौ माता के प्राण की हुई रक्षा

MP NEWS : उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गौमाता के प्राण बचाने वालों

Balrampur : चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा

Balrampur : डूमरपानी गांव में हुई हिंसक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के

Ganja Seizure : कोरिया में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : चन्द्रकान्त पारगीर Ganja Seizure : नशे के खिलाफ आबकारी टीम

ramanujganj : वन अमले और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

ramanujganj : रामानुजगंज में विश्व वानिकी दिवस पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण,

Nawada रजौली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर जमा हुआ घुटनों तक पानी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत