Weed Smuggling: एंटीनारकोटिक्स टास्क फोर्स की सफलता, महासमुंद में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर धर दबोचे गए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Weed Smuggling

Weed Smuggling: पुलिस और एंटीनारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में नशे की तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नशे की रोकथाम और राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई।

Weed Smuggling: आरोपियों की पहचान

Weed Smuggling

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की है: गुलशन कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी हबीबपुर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश और अक्षय सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी चांदपुर नौआबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जप्त की गई मादक सामग्री और सामान

जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 5 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने पल्सर मोटर साइकिल (क्रमांक CG04NG5973) जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है। घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 10,000 रुपये है।

Weed Smuggling

Weed Smuggling: कुल जब्ती का मूल्य और कार्रवाई

इन सभी वस्तुओं और मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 3 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की