,

Students Protest: डेंटल कॉलेज में UG-PG छात्रों की हड़ताल, प्रशासन से वार्ता विफल

Students Protest

Report By: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

Students Protest,Raipur: डेंटल कॉलेज में UG और PG छात्र-छात्राएं पिछले सात दिनों से हड़ताल पर हैं। छात्रों ने कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर रखी है और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रशासन से कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

Students Protest: तहसीलदार, ADM और SDM मौके पर पहुंचे

स्थिति को संभालने के लिए तहसीलदार, एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और तालाबंदी खोलने से साफ इंकार कर दिया।

Students Protest

समझाइश के बाद भी नहीं माने छात्र

प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन छात्रों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। बातचीत विफल होने के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।

महिला पुलिस बल तैनात, जबरन ताला खुलवाने की आशंका

स्थिति को देखते हुए मौके पर महिला पुलिस बल को बुलाया गया है। प्रशासन की ओर से जबरन तालाबंदी खुलवाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे छात्र-प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

Students Protest

प्रमुख मांगें

छात्रों की प्रमुख मांगों में स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी, गर्ल्स हॉस्टल में कमरे की सुविधा, साथ ही अन्य शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधार शामिल हैं। प्रशासन से कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।

Students Protest: कॉलेज में पढ़ाई और कामकाज पूरी तरह प्रभावित

हड़ताल के चलते कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। UG और PG दोनों ही वर्ग के छात्र आंदोलन में शामिल हैं और समाधान नहीं निकलने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं।

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…