EDIT BY: PRIYANSHI SONI
Weather Update: देश में फरवरी महीने के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अधिकांश राज्यों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि 10 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, बर्फबारी और कोहरे का असर बना हुआ है।
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, पहाड़ों पर बर्फबारी

IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 और 11 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
Weather Update: इन राज्यों में घना कोहरा
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घने कोहरे की चेतावनी दी है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है।
Weather Update: कई राज्यों में 10°C के आसपास तापमान
IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, असम और मेघालय में न्यूनतम तापमान लगभग 10°C के आसपास बना हुआ है। वहीं, भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6°C पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दर्ज किया गया।
Weather Update: अब धीरे-धीरे कम होगी ठंड
अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2–4°C की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। यानी अब ठंड धीरे-धीरे कम होगी और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ेगा।
Weather Update: दिल्ली का आज का मौसम
दिल्ली में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और सुबह के समय हल्की धुंध बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 24–26°C और न्यूनतम तापमान 9–11°C के बीच रहने का अनुमान है। 5–12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
READ ALSO: IND-PAK मुकाबले पर खत्म हुआ गतिरोध, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मुकाबला





