शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

मुंबई: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बड़ी गिरावट में खुले। स्टील स्टॉक्स समेत आईटी और फाइनेंशियल स्टॉक्स में गिरावट की वजह से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 19.36 अंक गिरकर 77,840 पर खुला जबकि और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.50 अंक की गिरावट लेकर 23,522.45 पर ओपन हुआ। हालांकि, कुछ ही देर में दोनों इंडेक्स में गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 77,500 तथा 23,500 से नीचे फिसल गया। घरेलू स्तर पर अपोलो हा‎स्पिटल्स, अवध शुगर, अवं‎ति फीड, बाटा इं‎डिया, आयशर मोटर्स, एस्कार्ट कुबोटा, नायका और पतंज‎लि फूड जैसी बड़ी कंपनियां आज दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी। इनके नतीजों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से सभी स्टील और एल्यूमीनियम इंपोर्ट पर 25 फीसदी नए टैरिफ लगाने की संभावित घोषणा भी बाजार पर असर डाल सकती है। सोमवार सुबह ग्लोबल मार्केट्स पर टैरिफ की खबरों का नेगेटिव असर देखा गया। जापान का ‎निक्कई 225 इंडेक्स 0.41 फीसदी गिरा, साउथ कोरिया का कोस्पी 0.58 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 भी 0.31 फीसदी गिरावट में रहा।

मंगलवार का राशिफल: 04 मार्च 2025 को किसे मिलेगा सुख-समृद्धि का योग?

Illegal Murum Mining: कथित अवैध मुरूम उत्खनन की जांच की मांग, जिला खनिज विभाग को सौंपी गई शिकायत

Illegal Murum Mining: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कथित अवैध मुरूम उत्खनन का मामला

Khairagarh News: तहसीलदार की कार्यशैली पर भड़के अधिवक्ता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Khairagarh : खैरागढ़ तहसील की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने