,

Waterlogging Problem: टेंटरा और गजाधर का पुरा में जलभराव से हालात बदतर, सचिव-सरपंच की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

Waterlogging Problem

Waterlogging Problem: मुरैना के ग्राम पंचायत टेंटरा एवं गजाधर का पुरा में घरेलू जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गांव की गलियां गंदे पानी और कीचड़ से लबालब हैं। बरसात के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों का सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Waterlogging Problem: बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल

गांव की मुख्य सड़कों और संकरी गलियों में पानी भरा होने के कारण बच्चों का स्कूल जाना तक मुश्किल हो गया है। कई बच्चे मजबूरी में स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गांव में आने-जाने के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हादसों और बीमारियों का खतरा
पैदल चलना तो मुश्किल है ही, दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कई ग्रामीण गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।

Waterlogging Problem

सचिव और सरपंच पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव और सरपंच इस गंभीर समस्या पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कई बार शिकायत देने के बावजूद न तो नालियों की सफाई कराई जा रही है और न ही पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था की गई है।

Waterlogging Problem: ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीण विश्राम सिंह धाकड़ और अजीत कुमार ने बताया कि वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और गंदगी के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Waterlogging Problem: पंचायत सचिव का बयान
इस संबंध में ग्राम पंचायत टेंटरा के सचिव गणेश रावत ने कहा कि गलियों की सफाई कराई जा रही है। गजाधर का पुरा में गली नीची होने के कारण पानी निकासी में समस्या आ रही है, जिसका जल्द समाधान कराया जाएगा।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…