प्राचार्य की बाइक से मिली पानी बॉटल, शराब पाऊच-चखना, अभिभावकों ने रंगे हाथों पकड़ा, DEO लेंगे एक्शन ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Water bottle, liquor pouch and tasting found on principal's bike, parents caught him red-handed, will DEO take action?

रिपोर्ट- संजू जैन

बेमेतरा: जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत हाटरांका के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर शराब के नशे में स्कूल आने के आरोप लगे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात, ये है कि प्राचार्य की मोटरसाइकिल की डिग्गी से शराब की बोतल, पानी की छोटी बोतल, पाऊच और डिस्पोजल चखना बरामद हुआ है।

ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन के अनुसार, प्राचार्य अक्सर नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं। दो चार पीरियड लेने के बाद स्कूल छोड़कर चले जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि प्राचार्य सिर्फ हस्ताक्षर करने आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। कई बार बच्चे उनके नशे में व्यवहार से परेशान होकर स्कूल से बाहर आ जाते हैं, स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि पूरा गांव अब शिक्षा विभाग की कार्रवाई का इंतज़ार कर रहा है।

गणेश वर्मा – अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति, हाटरांका ने कहा कि “प्राचार्य रोज़ नशे में आते हैं। बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। डिग्गी से शराब और चखना तक मिला है। हमने कई बार शिकायत की है।”

देवराज वर्मा – सरपंच, ग्राम पंचायत हाटरांका ने कहा कि “प्राचार्य की हरकतों से गांव परेशान है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। विभाग कार्रवाई करे, यही हमारी मांग है।”

शिक्षा विभाग अब मामले की जांच कर रहा है। हाटरांका में यह मामला सिर्फ कदाचार नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य से

- Advertisement -
Ad imageAd image

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में