iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी: तुरंत बंद करें यह फीचर, नहीं तो हो सकता है बड़ा साइबर अटैक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी सामने आई है। एक नए साइबर रिसर्च के अनुसार, Apple के एक लोकप्रिय फीचर की वजह से यूजर्स का डेटा खतरे में पड़ सकता है। इस जोखिम को देखते हुए Apple ने अपने ग्राहकों को विशेष सलाह जारी की है।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी Oligo के विशेषज्ञों ने Apple के AirPlay फीचर में एक गंभीर सुरक्षा दोष का पता लगाया है। इस खामी के कारण हैकर्स iPhone डिवाइस को रिमोट एक्सेस कर सकते हैं, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

क्या है खतरा?

AirPlay एक वायरलेस स्ट्रीमिंग फीचर है, जिसकी मदद से iPhone यूजर्स वीडियो, ऑडियो और स्क्रीन दूसरे डिवाइस पर शेयर कर सकते हैं। लेकिन रिसर्च में सामने आया है कि AirPlay के ज़रिए हैकर्स WiFi नेटवर्क का उपयोग करके डिवाइस को हैक कर सकते हैं। इस भेद्यता को AirBorne Security Flaw नाम दिया गया है, जिसमें SDK (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट) की कुछ फाइलें करप्ट पाई गई हैं।

रिसर्च के मुताबिक, इस दोष की वजह से डिवाइस के महत्वपूर्ण हिस्सों तक अनचाहे एक्सेस की संभावना बन जाती है। अब तक ऐसे 23 सुरक्षा खामियों की पहचान की जा चुकी है।

यूजर्स क्या करें?

Apple की ओर से जल्द ही एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए जाने की उम्मीद है, लेकिन तब तक यूजर्स को AirPlay फीचर को बंद करने की सलाह दी गई है।

AirPlay को बंद करने के स्टेप्स:

  1. सबसे पहले iPhone की Settings खोलें।
  2. General विकल्प पर टैप करें।
  3. AirPlay & Handoff को चुनें।
  4. AirPlay Receiver को Off करें।

यदि आप AirPlay को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहते, तो आप इसे लिमिट कर सकते हैं:

  • Current User Only विकल्प चुनें, जिससे केवल आपका iPhone ही रिसीवर के रूप में काम करेगा।

इसके अलावा, iPhone में सिक्योरिटी ऐप्स का उपयोग करके अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, जिससे किसी भी मैलवेयर या वायरस के अटैक से बचा जा सकता है।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक