ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ViralVideo swadesh news

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

रिपोर्ट- विष्णु गौतम

ViralVideo : दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वाहन से उतरकर नकली पिस्टल लहराते हुए लोगों में भय पैदा करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्टल भी बरामद की गई है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि यह वीडियो वर्ष 2019 में बनाया गया था और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। आरोपी मोहन नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ViralVideo : स्टेशन रोड पर फैलाई दहशत

जानकारी के अनुसार, सुमित बाजार के पास स्टेशन रोड क्षेत्र में आरोपियों ने वाहन से उतरकर नकली पिस्टल के जरिए लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

ViralVideo : सार्वजनिक शांति भंग करने का मामला

जांच में आरोपियों की हरकत सार्वजनिक शांति भंग करने वाली पाई गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान जयदीप कांडा, गगनप्रीत सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी है।

ViralVideo : रील के चक्कर में खतरनाक स्टंट

एएसपी चंद्रा ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में कई युवा खतरनाक स्टंट और आपत्तिजनक गतिविधियां कर रहे हैं, जिससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

read more : जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त