Haryana Assembly Elections 2024:  कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया! इस बात से मिला संकेत, जानिए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। इसी से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कुश्ती के दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस नेता राहुल गाधी से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस मुलाकात को लेकर कई अटकलें लगाई जाने लगी हैं। खबरें हैं कि विनेश और बजरंग दोनों कांग्रेस की सीट से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही किस विधानसभा सीट से कांग्रेस इन्हें मैदान में उतारने वाली है वो भी सामने आ गई है।

यहां से मिल सकती है टिकट?

सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक विनेश फोगाट को दादरी से कांग्रेस टिकट दे सकती है। वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हें किसी जाट बहुल सीट से उतारने का मन बना रही है ताकि पार्टी को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके। मंगलवार को ही हरियाणा के कांग्रेस प्रभावी बाबरिया ने विनेश के बारे में कहा था कि जल्द ही उनके बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

चुनाव तारीखों में बदलाव

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1अक्टूबर को होने वाला था जबकि नतीजे 5 अक्टूबर को आने वाले थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव करते हुए बताया था, “भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने हरियाणा के लिए मतदान दिवस को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है और तदनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दिवस को 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।”

हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी थी कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित