Vidisha : सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: 3 घंटे तक नहीं आई एम्बुलेंस, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vidisha

Report: Ram Yadav

Vidisha : जननी सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के तमाम दावों के बीच विदिशा जिले के पठारी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ देर रात एक प्रसूता को एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण सड़क पर ही प्रसव (डिलीवरी) के लिए मजबूर होना पड़ा। परिजनों ने घंटों तक सरकारी मदद का इंतजार किया, लेकिन जब ‘108’ सेवा नहीं पहुँची, तो मजबूरन परिजन महिला को पैदल ही अस्पताल ले जाने लगे, पर रास्ते में ही प्रसव हो गया।

एम्बुलेंस का लंबा इंतजार और सिस्टम की बेरुखी

Vidisha बताया जा रहा है कि महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजनों ने कई बार एम्बुलेंस के लिए फोन लगाया। करीब 3 घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन मदद के नाम पर केवल आश्वासन ही मिलते रहे। जब देर रात 3:00 बजे तक कोई गाड़ी नहीं पहुँची, तो परिजनों का धैर्य जवाब दे गया और वे प्रसूता की जान जोखिम में डालकर उसे किसी तरह अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकल पड़े।

सड़क पर प्रसव: त्रिपाल की ओट में कटी रात

Vidisha अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। मजबूरी में सड़क के किनारे ही प्रसव कराना पड़ा। इस दौरान मानवता दिखाते हुए स्थानीय चौकीदार की पत्नी आगे आईं और उन्होंने ही प्रसव संपन्न कराया। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रसव के बाद भी जच्चा और बच्चा करीब 2 से 3 घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे। ठंड से बचने के लिए परिजनों ने सड़क पर ही त्रिपाल तान दिया, ताकि नवजात और माँ को सुरक्षित रखा जा सके।

सुरक्षा और स्वास्थ्य पर उठते बड़े सवाल

Vidisha यह घटना जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देशों के बावजूद ग्रामीण इलाकों में एम्बुलेंस का न पहुंचना प्रशासन की बड़ी विफलता को दर्शाता है। जच्चा और बच्चा घंटों तक असुरक्षित परिस्थितियों में सड़क पर रहे, जिससे संक्रमण और ठंड का खतरा बना रहा। फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से जवाबदेही तय होना बाकी है।

Read this: Khaniyadhana: विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने बांटे उज्ज्वला गैस कनेक्शन, लोकतंत्र के ‘चौथे स्तंभ’ का भी किया सम्मान

- Advertisement -
Ad imageAd image

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर