उज्जैन: बैटरी चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और युवती बिना नंबर की बाइक से बैंक के सामने खड़ी पल्सर बाइक से बड़ी आसानी से बैटरी चुराते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना 20 जनवरी 2025 की शाम 7:50 बजे उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित ट्रेजर बाजार के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर घटित हुई।
सीसीटीवी फुटेज में यह देखा जा सकता है कि बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आए महिला और पुरुष की जोड़ी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में चोरी की गई बैटरी कर्मचारी की बाइक से थी। घटना के बाद जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, तो यह चौकाने वाला वीडियो सामने आया।

अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया माल्यार्पण…यह भी पढ़े





