शुक्र का राशि परिवर्तन नवंबर 2025, प्रभाव एवं महत्व

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपाल। 1 नवंबर 2025 की प्रात: चार बजे शुक्र कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। दैत्य गुरु शुक्रचार्य के राशि परिवर्तन से अनेक क्षेत्रों में प्रभाव पड़ेंगे। योग संयोग की दृष्टि से इस परिवर्तन से मालव्य योग का निर्माण होगा। यह योग सभी के सुखों में वृद्धिकारक माना गया है। स्वराशि तुला में विचरणरत शुक्र के प्रभाव से फिल्म जगत, मनोरंजन आदि के क्षेत्रों में विशेष सहयोग एवं सफलता की स्थिति बनेगी। शुक्र तुला राशि में सूर्य के साथ युति करेगा। जिससे नवग्रहों में राजा सूर्य के साथ शुक्र का मिलन राजकीय क्षेत्रों में विशेष सहयोग प्रदान करता है। भारत के लिए यह शुभकारक है। इसके साथ ही मंगल बुध की युति, शनि राहु की युति आकाश मंडल में बनी रहेगी। एक दिन पूर्व मंगल का पश्चिम में अस्त होना राजनीति में बखेड़े खड़े कर सकता है। ज्योतिष मठ संस्थान ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम ने बताया कि आकाशीय ग्रहों की दूरदर्शी स्थिति के अनुसार धीरे-धीरे ग्रह संकटकाल की ओर बढ़ रहे हैं। जिससे धार्मिक, आर्थिक एवं सामाजिक समरसता भंग होने की संभावना है। नवंबर माह में अन्य ग्रहों के वक्री एवं अस्त होने से माह के अंत में बारिश के योग बनेंगे। संभवत: 18 नवंबर एवं 28 नवंबर के आसपास विशेष बारिश के योग दो चक्रवाती तूफानों के कारण निर्मित होंगे।
वैसे यह बारिश किसानों के अमृतमयी होती है परन्तु मानवीय, प्राकृतिक प्रकोप, भूकंप आदि की स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रहों की विवेचना के अनुसार आगामी समय में विश्व में अनेक देशों में टकराव की स्थितियां निर्मित हो रही है एवं विश्व युद्ध की स्थितियां विनाशक रूप ले सकती हैं। यह सब ग्रहों के चतुग्र्रही, पंचग्रही योग के फलस्वरूप होगा।
नवंबर 2025 में शुक्र का राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ प्रभाव लेकर आएगा। यह गोचर आत्मविश्वास, आकर्षण, और आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकता है।
प्रभावित राशियाँ और उनके प्रभाव
० मेष राशि: यात्राएं लाभकारी रहेंगी, नौकरी में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, आय के नए स्रोत बनेंगे।
० कन्या राशि: धन की स्थिति में सुधार होगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, करियर और कारोबार के लिए अच्छा समय।
० सिंह राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वैवाहिक जीवन बेहतर होगा, धन आगमन के नए स्रोत सामने आएंगे।
० वृषभ राशि: ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं।
० तुला राशि: आत्मविश्वास और आकर्षण में वृद्धि होगी, नए संपर्क बनेंगे, प्रेम और आर्थिक लाभ की संभावना।
० मीन राशि: जीवनसाथी के साथ संबंधों में निकटता बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मालव्य राजयोग
शुक्र के गोचर से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, जो तीन राशियों के लिए शुभ साबित होगा। मालव्य राजयोग एक प्रभावशाली योग है जो सुख, वैभव, ऐश्वर्य और सौंदर्य से जुड़ा हुआ है। इस योग के प्रभाव से जातकों के जीवन में अच्छे अवसर आएंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। शुक्र की राशि परिवर्तन से बनने वाले योग संयोग बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। जब शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करते हैं, तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। यह योग तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
मालव्य राजयोग के लाभ
मालव्य राजयोग के प्रभाव से इन तीन राशियों के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है, जैसे कि:
० करियर में सफलता: नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
० आर्थिक लाभ: आय में वृद्धि और धन लाभ के योग बन सकते हैं।
० वैवाहिक जीवन में सुख: पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ सकती है।
० शिक्षा और कला में सफलता: छात्रों को शिक्षा में सफलता मिल सकती है और कला से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में पहचान मिल सकती है।
किन राशियों को मिलेगा लाभ?
मालव्य राजयोग से किन राशियों को लाभ मिलेगा, इसकी जानकारी विस्तार से ज्योतिष ग्रंथों में दी गई है। कुछ प्रमुख राशियां जिनको लाभ मिल सकता है-
० तुला राशि: इस राशि के जातकों को अपने करियर और आर्थिक जीवन में सफलता मिल सकती है।
० धनु राशि: धनु राशि के जातकों को आय में वृद्धि और करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
० अन्य राशियां: कुछ अन्य राशियों को भी मालव्य राजयोग से लाभ मिल सकता है, जिनका विवरण ज्योतिष ग्रंथों में दिया गया है।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और