US Travel Advisory Pakistan: अमेरिका ने पाकिस्तान यात्रा को लेकर बढ़ाई चेतावनी, नागरिकों से कहा– पाकिस्तान जाने से पहले दो बार सोचें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
US Travel Advisory Pakistan

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

US Travel Advisory Pakistan: अमेरिकी विदेश विभाग ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों को अपनी यात्रा पर फिर से विचार करने की सलाह दी है। 26 जनवरी को जारी अपडेटेड ट्रैवल एडवाइजरी में अपराध, नागरिक अशांति, आतंकवाद और अपहरण के जोखिमों का जिक्र किया गया है।

US Travel Advisory Pakistan: पाकिस्तान को लेवल-3 एडवाइजरी में रखा गया

विदेश विभाग ने पाकिस्तान को लेवल-3 श्रेणी में रखा है, जो गंभीर जोखिम का संकेत देती है। इस स्तर पर चेतावनी दी जाती है कि आतंकवादी हमले बिना किसी पूर्व सूचना के हो सकते हैं।

US Travel Advisory Pakistan: आम नागरिक ठिकाने भी निशाने पर

एडवाइजरी के मुताबिक संभावित लक्ष्यों में परिवहन केंद्र, होटल, बाजार, शॉपिंग मॉल, सैन्य और सुरक्षा ठिकाने, हवाई अड्डे, ट्रेनें, स्कूल, अस्पताल, पूजा स्थल, पर्यटन स्थल और सरकारी इमारतें शामिल हैं।

लेवल-4 क्षेत्रों में यात्रा न करने की सख्त सलाह

US Travel Advisory Pakistan

अमेरिकी विदेश विभाग ने लेवल-4 क्षेत्रों में किसी भी कारण से यात्रा न करने का आग्रह किया है। चेतावनी में कहा गया है कि इन इलाकों में हत्या और अपहरण की घटनाएं आम हैं, खासतौर पर सरकारी अधिकारियों और निजी नागरिकों के खिलाफ। यह चेतावनी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों पर भी लागू होती है, जिसमें खैबर पख्तूनख्वा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

US Travel Advisory Pakistan: बिना अनुमति प्रदर्शन में शामिल होने पर गिरफ्तारी का खतरा

विदेश विभाग ने बताया कि पाकिस्तान में स्थानीय कानून बिना परमिट के प्रदर्शन पर रोक लगाते हैं। ऐसे मामलों में अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

क्या है अमेरिका की 4-स्तरीय ट्रैवल एडवाइजरी व्यवस्था

अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी चार स्तरों में जारी की जाती है।

  • लेवल-1 में सामान्य सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।
  • लेवल-2 में बढ़े हुए सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत होती है।
  • लेवल-3 में यात्रा योजनाओं पर दोबारा विचार करने की सलाह दी जाती है।
  • लेवल-4 सबसे ऊंचा स्तर है, जिसमें किसी भी हालत में यात्रा न करने की सख्त चेतावनी दी जाती है, क्योंकि आपात स्थिति में अमेरिकी सरकार सहायता देने में सक्षम नहीं हो सकती।

READ ALSO: Pakistan Bangladesh Direct Flights: पाकिस्तान-बांग्लादेश हवाई कनेक्टिविटी फिर से शुरू, 14 साल बाद हुई नॉन-स्टॉप फ्लाइट

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई