भारत दौरे पर नहीं आएगी अमेरिकी ट्रेड डेलिगेशन टीम, नई तारीख तय होने की संभावना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील वार्ता को लेकर प्रस्तावित बैठक फिलहाल टल गई है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल का 25 से 29 अगस्त के बीच नई दिल्ली में होना वाला दौरा रद्द कर दिया गया है। हालांकि, यह चर्चा आगे बढ़ सके इसके लिए जल्द ही नई तारीख तय किए जाने की संभावना है।


टैरिफ विवाद से बढ़ी अनिश्चितता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी टीम की यात्रा रद्द होने के बाद द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर संशय और गहरा गया है। इसका प्रमुख कारण अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% तक का टैरिफ लगाना है। इनमें से 25% शुल्क 7 अगस्त से लागू हो चुका है, जबकि शेष 25% रूस से तेल आयात करने के कारण 27 अगस्त से प्रभावी होगा


ट्रंप प्रशासन का सख्त रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है। इससे पहले ही 25% टैरिफ लगाया जा चुका था, अब इसके ऊपर और 25% जोड़ा गया है। इसी पृष्ठभूमि में प्रस्तावित बैठक को बेहद अहम माना जा रहा था।


क्यों अहम थी यह वार्ता

यह बैठक भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की वार्ता होने वाली थी। खास बात यह थी कि इसका समय 27 अगस्त के आसपास तय था, यानी उस तारीख के करीब जब नया टैरिफ लागू होने वाला था।

सूत्रों का कहना है कि हालांकि फिलहाल बैठक स्थगित कर दी गई है, लेकिन इसके रीशेड्यूल होने की पूरी संभावना बनी हुई है। समझौते को सितंबर-अक्टूबर तक अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित