US France Tariff Row: फ्रांस को ट्रंप की खुली चेतावनी, वाइन-शैम्पेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ की धमकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
US France Tariff Row

Edit by: Priyanshi Soni

US France Tariff Row: अमेरिका और फ्रांस के रिश्तों में एक बार फिर तल्खी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फ्रांस प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल नहीं होता, तो वह फ्रेंच वाइन और शैम्पेन पर 200 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगा सकते हैं। यह बोर्ड युद्ध प्रभावित गाजा के पुनर्निर्माण की निगरानी के लिए प्रस्तावित किया गया है, लेकिन फ्रांस ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है।

US France Tariff Row: बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने से इनकार पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया देते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अगर फ्रांस पर भारी टैरिफ लगाया गया तो वह बोर्ड में शामिल हो सकता है, हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि फ्रांस की भागीदारी अनिवार्य नहीं है।

US France Tariff Row

इस बीच ट्रंप ने मैक्रों का एक निजी संदेश भी सार्वजनिक कर दिया। इस संदेश में मैक्रों ने ईरान और सीरिया जैसे मुद्दों पर सहमति जताई थी, लेकिन ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के रुख पर सवाल उठाया था। निजी संवाद को सार्वजनिक करने को लेकर भी कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

US France Tariff Row: मैक्रों का निजी संदेश सार्वजनिक कर बढ़ाया विवाद

ग्रीनलैंड के मुद्दे पर फ्रांस ने अमेरिका की सोच पर तंज कसते हुए व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट में कहा गया कि अगर किसी संभावित खतरे के नाम पर पहले ही सब कुछ नष्ट कर दिया जाए, तो बचाने का कोई मतलब नहीं रह जाता। इस टिप्पणी को सीधे तौर पर ट्रंप के ग्रीनलैंड संबंधी रुख पर कटाक्ष माना जा रहा है।

US France Tariff Row: दोनों देशों के बीच तनाव

कुल मिलाकर, बोर्ड ऑफ पीस से शुरू हुआ यह मामला अब व्यापारिक प्रतिबंधों और कूटनीतिक बयानबाज़ी तक पहुंच गया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: World Economic Forum-2026 ; एआई और उभरती तकनीकों पर हुआ वैश्विक संवाद

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप

Sonbhadra में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, स्वामी चक्रपाणि बोले- मंदिर निर्माण करने वाला सदैव अमर

Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान चित्रगुप्त जी महाराज

Lightning Strike: कटिहार में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत-मुआवजे का ऐलान

Lightning Strike: अलग-अलग इलाकों में गिरी बिजली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों

महेंद्र सिंह यादव बने Apex Bank के प्रशासक, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Apex Bank: पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक

Summer Camp ‘आरोह-2026’ होगा अपग्रेड, खेल के साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर जोर

Summer Camp: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई

Bhopal में PRSI का आयोजन, जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील वर्मा सम्मानित

Bhopal: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया की भोपाल इकाई द्वारा ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क

Heatwave Alert: देश में 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. शादी से पहले कांग्रेस