,

UPI अपडेट: पर्सन-टू-मर्चेंट पेमेंट अब और आसान, ₹10 लाख तक संभव

UPI अपडेट: पर्सन-टू-मर्चेंट पेमेंट अब और आसान, ₹10 लाख तक संभव

BY: MOHIT JAIN

अब UPI यूजर्स अपने बड़े लेन-देन को और आसानी से कर पाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) पेमेंट के लिए डेली लिमिट को बढ़ाकर ₹2 लाख से ₹10 लाख कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब आप बीमा प्रीमियम, म्यूचुअल फंड निवेश, लोन रीपेमेंट और क्रेडिट कार्ड बिल जैसी बड़ी राशि का भुगतान सीधे UPI के जरिए कर सकते हैं।

यह बदलाव सिर्फ P2M ट्रांजैक्शन के लिए है, यानी जब आप किसी व्यापारी या सेवा प्रदाता को सीधे पैसे भेजते हैं। वहीं पर्सन-टू-पर्सन (P2P) यानी किसी व्यक्ति को पैसे भेजने की लिमिट पहले की तरह ₹1 लाख ही रहेगी।

किन कैटेगरी में बढ़ी है लिमिट?

  • ट्रैवल बुकिंग: अब फ्लाइट या ट्रेन की टिकट के लिए आप एक बार में ₹5 लाख और 24 घंटे में कुल ₹10 लाख तक का भुगतान कर सकते हैं।
  • ज्वेलरी खरीद: प्रति ट्रांजैक्शन ₹2 लाख और 24 घंटे में कुल ₹6 लाख तक का भुगतान अब संभव है।
  • लोन रीपेमेंट: लोन चुकाने के लिए प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 लाख और 24 घंटे में ₹10 लाख तक का भुगतान किया जा सकता है।
  • कैपिटल मार्केट: शेयर, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश के लिए एक बार में ₹5 लाख और पूरे दिन में ₹10 लाख तक का भुगतान संभव है।
  • बीमा प्रीमियम: प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 लाख और 24 घंटे में ₹10 लाख तक भुगतान किया जा सकेगा।
  • क्रेडिट कार्ड बिल: प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 लाख और 24 घंटे में कुल ₹6 लाख का भुगतान किया जा सकता है।
  • डिजिटल अकाउंट ओपनिंग: शुरुआती फंड जमा करने के लिए प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 लाख की लिमिट तय की गई है।

UPI लिमिट बढ़ने से यूजर्स को क्या लाभ मिलेगा?

इस नए फैसले से उन यूजर्स को सीधा फायदा होगा, जो अब तक बड़े भुगतान करने के लिए बैंक ट्रांसफर या नेट बैंकिंग का सहारा लेते थे। अब बीमा, म्यूचुअल फंड, क्रेडिट कार्ड बिल या रियल एस्टेट जैसे बड़े लेन-देन सीधे UPI से आसानी से किए जा सकते हैं।

बैंक अपनी लिमिट तय कर सकते हैं

NPCI ने अधिकतम सीमा तय की है, लेकिन सदस्य बैंक अपने ग्राहकों के लिए आंतरिक लिमिट भी निर्धारित कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि बैंक अपनी नीति के अनुसार ग्राहकों को थोड़ी कम या ज्यादा सीमा दे सकते हैं।

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…