इजराइल में मिलेगा यूपी के युवाओं को रोजगार, 1.25 लाख से 1.5 होगा मासिक वेतन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
up youth will get a chance to work in israel

इजराइल में रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश के कुशल श्रमिकों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज में तीन दिसंबर तक स्किल टेस्टिंग होगी। योगी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को आईटीआई पहुंचकर भारत-इजराइल ड्राइव 3.0 के तहत श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया। इस पहल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कुशल श्रमिकों को इजराइल में रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

इजराइल में 5,000 युवाओं को भेजने का लक्ष्य
भारत-इजराइल ड्राइव 3.0 के तहत लगभग 5,000 कुशल श्रमिकों को इजराइल भेजा जाएगा। अब तक 9,000 से अधिक श्रमिकों को भवन निर्माण, मॉल प्रबंधन और तकनीकी कार्यों जैसे क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इजराइल में श्रमिकों को 1.25 लाख से 1.5 लाख रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। सरकार की ओर से श्रमिकों की दक्षता बढ़ाने के लिए भाषा और कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि वे अपने कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सफल हो सकें।

रोजगार के साथ उद्यमशीलता का अवसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे ‘मिशन रोजगार’ के तहत युवाओं को वैश्विक मंच पर रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है। यह पहल केवल रोजगार प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इजराइल में कार्य का अनुभव प्राप्त कर लौटने वाले श्रमिक प्रदेश में नई नौकरियों और उद्यमशीलता को भी बढ़ावा देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवा खेती, उद्योग और सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में नए कौशल सीखकर आगे बढ़ रहे हैं।

यूपी के युवाओं को वैश्विक स्तर पर मिल रही पहचान
इजराइल सरकार के साथ हुए समझौते के तहत अब तक हजारों श्रमिकों को रोजगार मिल चुका है। इस पहल के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को न केवल बेहतर भविष्य की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर दिया जा रहा है। यह प्रयास प्रदेश की आर्थिक प्रगति में भी योगदान दे रहा है और युवाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिला रहा है। विगत दिनों सीएम योगी से मुलाकात के दौरान इजराइल के राजदूत ने यूपी के श्रमिकों के कार्यों की तारीफ की थी।

1300 से अधिक श्रमिकों का हो चुका स्किल टेस्ट
राजकीय आईटीआई लखनऊ के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि 03 दिसम्बर तक भारत-इजराइल ड्राइव 3.0 चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अभी तक 1300 से अधिक श्रमिकों का स्किल टेस्ट हो चुका है। यह स्किल टेस्टिंग निरंतर चलती रहेगी।

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में