UP: प्रदेश के पर्यटन स्थल को दीजिए वोट, सीएम योगी ने अयोध्या से महाअभियान का किया शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के “देखो अपना देश- पीपल्स चॉइस 2024” को उत्तर प्रदेश पर्यटन महाअभियान के रूप में चला रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या से इसका शुभारंभ किया। 25 नवंबर 2024 तक चलने वाले इस कैंपेन में जनसामान्य से लेकर जनप्रतिनिधि और अफसर सहित अन्य लोग राज्य में स्थित अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल को वोट देंगे। साथ ही, सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। महाभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विश्व पर्यटन के मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। बीते वर्ष 2023 में यहां 48 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे। यानी जितनी यहां की आबादी है उससे लगभग दोगुना पर्यटकों की संख्या। आंकड़े बताते हैं कि प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान बुद्ध की यह धरती देश में सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करती है। विदेशी पर्यटकों के आगमन में यह उपलब्धि हासिल करने के निरंतर प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों को विशिष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए पर्यटन स्थलों, सड़क के किनारे होटल, ढाबे, वैवाहिक स्थलों आदि में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी पर तीव्र गति से कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी क्रम में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के कैंपेन “देखो अपना देश-पीपल्स चॉइस 2024” को उत्तर प्रदेश सरकार महाअभियान के रूप में चला रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े स्थल, ऐतिहासिक, प्राकृतिक विरासत आदि सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थलों के सबंध में आम लोगों की राय जानना है। ताकि इन स्थलों को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सके।

महाभियान के तहत 25 नवंबर तक विद्यार्थी, युवा पर्यटन क्लब के सदस्य, शिक्षक, अधिकारी गण, सभी जनप्रतिनिधि सहित अन्य सभी लोग क्यूआर कोड स्कैन कर पोर्टल पर फॉर्म भर कर अपने पसंदीदा पर्यटन आकर्षण को बताएंगे। इसके साथ ही हाल में कहां घूमे हैं, कहां घूमने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह अन्य सूचनाएं दर्ज करनी होंगी।

प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। यहां सेल्फी लेकर क्यूआर कोड के माध्यम से फोटो और रील्स अपलोड कर सकते हैं। महाभियान में सबसे अधिक योगदान देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महाभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को निर्देशित किया गया है। इस अभियान में इन्फ्लुएंसर, ब्लॉगर सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है, जो अधिक से अधिक योगदान देकर इस महाभियान को सफल बनाएंगे।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित