UP News: क्या यूपी बीजेपी में जातीय असंतुलन सुलग रहा है, ठाकुरों के बाद ब्राह्मण विधायकों की बैठक से उठ रहे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

by: vijay nandan

UP News: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन में क्या जातीय असंतुलन अंदर ही अदंर सुलग रहा है? राजनीतिक गलियारों में ये सवाल इसलिए गूंज रहा है क्योंकि कुछ दिनों पहले बीजेपी के ठाकुर विधायकों ने बंद कमरे में एक बैठक कर एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस कवायद से दूसरी जाति के विधायकों में सुगबुगाहट चल ही रही थी कि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के ब्राह्मण विधायकों ने भी एक बैठक कर डाली। इस बैठक ने तो पार्टी के भीतर जाति असंतुलन के सवालों को और मुखर कर दिया। इसे पार्टी में जातीय संतुलन को लेकर उभर रहे असंतोष के तौर पर देखा जा रहा है।

बीजेपी के अंदर इन बैठकों को कई सियासी जानकार इसे ठाकुर बनाम ब्राह्मण की राजनीति के तौर पर देख रहे हैं। जिसमें सत्ता में भागीदारी से लेकर संगठन में अपनी-अपनी जाति की हिस्सेदारी के लिए दबाव बनाने की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के लिए ब्राह्मण विधायकों की बैठक को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के अंदर ब्राह्मण समाज की भूमिका, उनके प्रतिनिधित्व और शक्ति को लेकर चर्चा की गई है, जिससे इस बात को बल मिलता दिख रहा है कि पार्टी में उनकी आवाज दब रही है जिससे उनमें असुरक्षा और असंतोष बढ़ रहा है।

UP News: ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद हलचल तेज

उत्तर प्रदेश में ठाकुर और ब्राह्मण वर्ग शुरू से ही बीजेपी को कोर वोट बैंक रहा है. बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि ब्राह्मणों की आवाज कमजोर हो ही है. हालांकि ये बात यूं ही नहीं उठी है. योगी सरकार पर कई बार ब्राह्मणों की अनदेखी आरोप भी लगे हैं. समाजवादी पार्टी भी गाहे बगाहे इसे हवा देते देखी जा सकती है और सरकार पर मुख्यमंत्री की जाति (ठाकुर) के लोगों को सरंक्षण देने और बचाने का आरोप भी लगाती रही है.

UP News यूपी की सत्ता में ब्राह्मण बनाम ठाकुर की हिस्सेदारी

खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की आबादी करीब 10 से 11% है, जबकि क्षत्रिय वर्ग लगभग 6 से 7% है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कुल 258 विधायक हैं. इनमें से 42 ब्राह्मण, 45 ठाकुर, 84 OBC, 59 SC-ST, 0 मुस्लिम और 28 दूसरी ऊंची जातियों के विधायक है। जिनमें वैश्य, कायस्थ, पंजाबी और खत्री समेत अन्य जातियां शामिल हैं।

वहीं विधान परिषद् में बीजेपी के पास कुल 79 MLC हैं, जिनमें 14 ब्राह्मण, 23 ठाकुर, 26 OBC, 2 SC, 2 मुस्लिम और 12 दूसरी सवर्ण जातियां हैं। इन आंकड़ों पर नजर डाले तो जातीय समीकरणों के हिसाब से ब्राह्मणों की संख्या ठाकुरों से ज्यादा है, लेकिन विधानसभा और विधान परिषद् में राजपूतों के मुकाबले उनका प्रतिनिधित्व कम है।

जहां विधानसभा में बीजेपी के 42 ब्राह्मण विधायक है जबकि 45 ठाकुर विधायक हैं वहीं विधान परिषद् में भी क्रमशः सदस्यों की संख्या 14 और 23 है. इसी वर्ष मानसून सत्र के दौरान जब ठाकुर विधायकों की बैठक हुई तो इसे मुख्यमंत्री के प्रति एकजुटता दिखाने के तौर पर देखा गया लेकिन इस बार ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर पार्टी के ओर से उन्हें नसीहत दे दी गई है।

इन तमाम बातों को देखते हुए ये कयास लग रहे हैं बीजेपी के भीतर जातीय संतुलन को लेकर असंतोष उभर रहा है। पार्टी के सामने अब अपने सबसे बड़े दो कोर वोट बैंक में संतुलन साधना जरूरी हो गया है नहीं तो 2027 के विधानसभा चुनाव में इसके नतीजे हो सकते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal बनारसी स्वाद के मुरीद हुए सीएम डॉ. यादव: कचौड़ी और पूरी-भाजी का लिया आनंद

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी और जनता

Bhopal बनारसी स्वाद के मुरीद हुए सीएम डॉ. यादव: कचौड़ी और पूरी-भाजी का लिया आनंद

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी और जनता

PBKS beats CSK: 200+ रन बनाने के बाद भी CSK को झेलनी पड़ी हार, पंजाब किंग्स की शानदार जीत

PBKS beats CSK: IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम

MPESB: मध्यप्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

MPESB: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

Rajpal Yadav ने पहली बार जेल का अनुभव किया साझा, फैंस और सहयोगियों का जताया आभार

Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव ने फरवरी 2026 में चेक बाउंस केस

Pakistan में पेट्रोल 80 रुपये सस्ता, जनता को मिली बड़ी राहत

Pakistan: ईरान युद्ध और वैश्विक ईंधन संकट के बीच पाकिस्तान की जनता

Iran-US War: लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइल ने किए हवाई हमले

Iran-US War: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले लगातार जारी

Liquor Shops: मदिरा दुकानों के संचालन पर मंथन, मंत्री-समिति की बैठक में निगम-मंडल गठन पर विचार

Liquor Shops: आबकारी विभाग के लिए गठित मंत्री-मंडलीय समिति की वर्चुअल बैठक

Samrat Vikramaditya महानाट्य का काशी की धरा पर मंचन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की उत्कृष्ट अवधारणा का उदाहरण- CM योगी

Samrat Vikramaditya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित

Ujjain: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, मंदिर समिति ने किया स्वागत

Ujjain: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भगवान

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर में युवक को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 45 जिलों में आंधी-बारिश

Aaj ka Panchang: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत और आज के दिन का धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 4 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें आपका कैसा

MP Vidhansabha अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2026-27 के लिए सदन समितियों का किया गठन

MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा

RajasthanPolitics : मदन राठौड़ का गहलोत पर तीखा हमला,बोले मनोरंजन के लिए सीरीज चला रहे

RajasthanPolitics : महिला आरक्षण बिल, NSUI विरोध और कांग्रेस नेताओं पर भी