UP Assembly By-Election: बीजेपी और संघ के बीच मंथन, जानिए क्या निकला जीतने का फार्मुला, Video

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP Assembly By-Election

उत्तरप्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी को संजीवनी दिलाने के लिये संघ ने भी मोर्चा संभाल लिया है। दरअसल लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में बीजेपी जिस चुनावी परिणाम का सामना करना पड़ा, उसके पीछे की वजह संघ और बीजेपी के बीच खटास को माना जा रहा था। उधर उपचुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य और सीएम योगी को लेकर भी चर्चाएं तेज रही। लेकिन हालही में केशव प्रसाद मोर्य ने सीएम योगी को देश का सबसे बेहरत सीएम बताकर विवाद पर अंकुश लगाने का काम किया।

इस सारे घटनाक्रम के बाद अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने एक बार फिर कमान संभाल ली है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में संघ, सरकार और भाजपा संगठन के बीच समन्वय को लेकर एक बड़ी बैठक हुई। जिसमें सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ ही उपचुनाव की रणनीति, निकायों और बार्डों में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बुधवार को सीएम आवास पर हुई आरएसएस के साथ सरकार और संगठन की बैठक की अगुवाई सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने की। जिसमें उपचुनाव का एजेंडा तय हुआ, साथ ही बीजेपी के अंदरखाने मचे घमासान को खत्म कर एकजुट होकर उपचुनाव को जीतने की रणनीति तैयार की गई है।

बैठक में तय हुआ है कि उप चुनाव में बीजेपी के साथ संघ कार्यकर्ताओं को भी तैयारियों में भागीदार बनाया जाए। माना गया है कि जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच पनपे असंतोष और उपेक्षा के कारण भी लोकसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है।इसलिए आगे से पुराने और कॉडर वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान का ख्याल रखा जाए। उनकी उपेक्षा की शिकायतों को दूर किया जाए। नौकरशाही के मनमाने व्यवहार को लेकर कहा गया कि जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों बीच बेहतर समन्वय से जनता के काम कराने की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

संघ ने यह भी निर्देश दिया है कि बाहरी दलों से आये लोगों की जगह अपने पुराने कार्यकर्ताओं पर जोर दिया जाए और उन पर भरोसा किया जाए। संघ ने सरकार और संगठन के बीच मचे घमासान पर चिंता जताई। गुटबाजी से दूर रहने के निर्देश दिए। आपस में बैठकर संवाद कर समस्याओं का समाधान की बात कही। बैठक में संघ ने कहा कि उपचुनाव में सभी 10 सीटें जीतने की तैयारी के साथ मैदान में उतरें। साथ ही पीडीए के भ्रमजाल को रोकने के लिए भी रणनीति बनाई जाए। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए PDA के भ्रम को अधिक से अधिक फैलने से रोकने पर जोर दिया जाए। लेकिन अब संघ और भाजपा की रणनीति को लेकर सवाल यही है कि उपचुनाव में संघ के मोर्चा संभालने से क्या कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की टेंशन बढ़ेगी।

लाखों रूपए खर्च करके रोजगार की तलाश में गए थे विदेश, अमेरिका ने वापिस भेजा

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित