Unnao: कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से बातचीत कर ली सेवाओं की जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Unnao

डीएम गौरांग राठी रविवार शाम तीन बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के वार्ड दो में भर्ती अपने फॉलोअर का हाल जाना। इस दौरान उनकी नजर वार्ड की खिड़कियों पर पड़ी तो सभी खिडकियां टूटी दिखीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की साथ ही सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा से रोगी कल्याण समिति से व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए।

मरीजो से भी मिलें डीएम
इसके बाद डीएम गौरांग राठी ने इसी वार्ड में भर्ती बारासगवर के बुद्धिनाथ से मिलने पहुंचे। बुद्धिनाथ ने डीएम को बताया कि वह अकेला घर में कमाने वाला है। सात दिन से भर्ती है और अभी आगे भी इलाज चलेगा। इस पर डीएम ने मरीज का श्रम विभाग में पंजीकरण करवाने के लिए सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिए। इसके बाद डीएम एसएनसीयू वार्ड पहुंचे। यहां भर्ती बच्चों के बारे में पूछा और रजिस्टर भी जांचा।

इसमें उन्हें कई बच्चे रेफर मिले। उन्होंने डॉक्टरों से रेफर किये जाने का कारण पूछा तो डॉक्टरों ने वेंटिलेटर न होने से गंभीर बच्चों को रेफर करने की बात बताई। इस पर डीएम ने वेंटिलेटर की व्यवस्था के लिए शासन स्तर से पत्राचार करने की बात कही।

पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों व उनके परिजनों का भी लिया हाल
वहीं डीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों व उनके परिजनों से भी बात कर हाल जाना। डीएम ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार औचक निरीक्षण किया जाएगा। जो भी कमियां मिलेंगी उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश, सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा, डॉ. शोभित अग्निहोत्री आदि रहे।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime