उन्नाव: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की चरस बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Unnao: Big action against drugs, hashish worth Rs 50 lakhs recovered

दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

उन्नाव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत की 5 किलो 200 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई, जिसमें प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान अनवार अली (निवासी जालौन) और मनोज तिवारी (निवासी कानपुर देहात) के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इलाके में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 5 किलो 200 ग्राम चरस के अलावा 9500 रुपये नकद भी बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों तस्करों ने खुलासा किया कि वे बिहार के रक्सौल से चरस लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मनोज तिवारी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की विशेष टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर करारा प्रहार मानी जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों में और तेजी लाई जाएगी।

राशिफल 08 अप्रैल 2025: आज क्या कहते हैं आपके सितारे? जानिए कब मिलेगा शुभ समय, कहाँ रखें सावधानी

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा