Unnao: मोहान में प्राचीन शिव मंदिर के चबूतरे को लेकर भारी तनाव, पैमाइश होने तक काम पर लगी रोक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Unnao

रिपोर्टर–राघवेन्द्र सिंह

Unnao उन्नाव की हसनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मोहान में उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर और बरगद के पेड़ के चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा।

मंदिर बनाम प्लाटिंग: रास्ते को लेकर उपजा विवाद

Unnao विवाद की मुख्य जड़ मंदिर के पीछे की जमीन पर हो रही प्लाटिंग बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुन्ना जागा और परवेज ने मंदिर के पीछे सत्रह बिस्वा जमीन खरीदी है। दूसरे पक्ष के पैरोकार अनिल यादव का आरोप है कि ये लोग अपनी प्लाटिंग के रास्ते के लिए मंदिर की भूमि का अतिक्रमण करना चाहते हैं और जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अनिल यादव का दावा है कि वे मंदिर की इस भूमि को लेकर पूर्व में कानूनी लड़ाई भी जीत चुके हैं।

कब्रिस्तान की भूमि बताकर निर्माण का विरोध

Unnao वहीं, दूसरे पक्ष (मुन्ना जागा आदि) का तर्क इसके बिल्कुल विपरीत है। उनकी ओर से दावा किया जा रहा है कि संबंधित जगह कब्रिस्तान की जमीन है, जिसे खाली करवाया जाना चाहिए। इसी दावे और प्रतिदावे के बीच चबूतरा निर्माण का कार्य रोकने को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। अनिल यादव ने आरोप लगाया कि जानबूझकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन की दखल और पैमाइश के आदेश

Unnao मामला गरमाता देख नायब तहसीलदार प्रीति, मोहान चेयरमैन समरजीत यादव और लेखपाल राहुल यादव के साथ मौके पर पहुँचीं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद विवादित स्थल पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दिया। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो जमीन की पैमाइश (नपाई) करेगी। जब तक जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक यथास्थिति बनी रहेगी।

Read this: Pilibhit : पूरनपुर में मानवता शर्मसार: हाईवे पर तड़पती मिली घायल गाय, हिंदू संगठनों ने किया जोरदार हंगामा

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम