Unnao : ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी समेत दो मासूमों की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Unnao

Report: Anmol kumar

Unnao : जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। पुलिस को हाईवे पर बिखरे शवों के अवशेषों को खुरचकर इकट्ठा करना पड़ा। इस त्रासदी में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पीछे आ रही बड़ी बेटी की आंखों के सामने पूरा परिवार उजड़ गया।

खुशियों से लौटते वक्त काल ने घेरा

Unnao अजगैन निवासी वीरेंद्र (35) अपनी पत्नी रीतू (33), नौ वर्षीय बेटी अनुराधा और छह वर्षीय बेटे रुद्र के साथ लखनऊ के बंथरा में एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। भल्ला फार्म तिराहे के पास वीरेंद्र पीछे आ रहे अपने साढू रंजीत की बाइक का इंतजार करने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कंटेनर को टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में सड़क किनारे खड़ी वीरेंद्र की बाइक को रौंद दिया। ट्रक का पहिया पूरे परिवार के ऊपर से गुजर गया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

बड़ी बेटी की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

Unnao हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि वीरेंद्र की 14 वर्षीय बड़ी बेटी नैना अपने मौसा रंजीत की बाइक पर पीछे आ रही थी। उसने अपनी आंखों से काल रूपी ट्रक को अपने माता-पिता और भाई-बहनों को कुचलते देखा। मौके पर पहुंचे साढू रंजीत और नैना के सामने अपनों के क्षत-विक्षत शव पड़े थे। बदहवास नैना की चीखें सुनकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। वीरेंद्र लेदर फैक्ट्री में काम कर अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे, लेकिन अब इस परिवार में केवल तीन बेटियां (नैना, सुनैना और नैनसी) ही बची हैं।

पुलिस ने पॉलीथिन में समेटे शव के अवशेष

Unnao हादसे के बाद हाईवे का मंजर इतना खौफनाक था कि शवों के अवशेष डिवाइडर और सड़क पर चिपक गए थे। सोहरामऊ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से मांस के लोथड़े समेटे और उन्हें पॉलीथिन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Read this: Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर: आपस में टकराए 8 वाहन, 14 यात्री घायल

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई