,

भाई-बहन का अटूट बंधन: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

देशभर में आज यानी 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन का ये खास पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बहनें रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधती हैं। जबकि भाई अपनी बहनों की हर समस्याओं और बुरी नजर से रक्षा करने का वचन देते हैं। गौरतलब है कि इस पर्व पर भद्रा का साया पड़ता है, जिससे राखी बांधने का समय कम हो जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है।

भाई को कैसे बांधे राखी?

राखी बांधने से पहले बहन थाली में रोली, अक्षत, मिठाई और राखी रखें। उसके बाद अपने भाई के दाहिनी कलाई पर राखी बांधें। इस हाथ पर राखी बांधना एक शुभ शगुन माना जाता है। फिर भाई को मिठाई खिलाकर आरती उतारें और भाई के लिए सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। इस दौरान भाईयों को अपनी बहनों के पैर छूने चाहिए।

भद्रा काल में रक्षाबंधन मनाना अशुभ माना जाता है। इस कारण जब भी भद्रा काल पड़ता है तो बहनें शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधती हैं। तो आइए जानते हैं कि आज भद्रा काल किस समय पड़ेगा। इसके साथ ही जानते हैं कि बहनें किस मुहूर्त में राखी बांध सकती हैं।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो भद्राकाल को एक विशेष समय बताया गया है। इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक काम नहीं करना चाहिए। भद्रा का समय विष्टीकरण कहलाता है। माना जाता है कि भद्राकाल के दौरान किए गए कार्य अशुभ होते हैं।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

भद्राकाल – पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ के साथ भद्रा की शुरुआत

भद्राकाल की समाप्ति – 19 अगस्त 2024 को दोपहर 1:30 पर

भद्रा मुख – 19 अगस्त को प्रातः 10:53 से दोपहर 12:37 तक

भद्रा पूंछ – 19 अगस्त को प्रातः 09:51 से प्रातः 10:53 तक

भद्रा की वजह से राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर में नहीं है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:30 से रात्रि 09:07 तक रहेगा। कुल मिलाकर शुभ मुहूर्त 07 घंटे 37 मिनट का रहेगा। जिसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…