उज्जैन का महाकाल मंदिर बना देश का नंबर-1 धार्मिक केंद्र, श्रद्धा में छलका दान – दो साल में 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु, 60 करोड़ पार पहुंचा दान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उज्जैन , मध्यप्रदेश का उज्जैन शहर अब केवल ऐतिहासिक या धार्मिक महत्व तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि देश का सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनकर उभरा है। महाकाल लोक बनने के बाद से श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब महाकाल मंदिर में उमड़ पड़ा है और इसके साथ ही मंदिर को मिलने वाले दान का आंकड़ा भी रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर पहुंच गया है।

भक्ति में बहा 60 करोड़ से अधिक का दान, चार गुना बढ़ोतरी

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, 2019-20 में जहां मंदिर को दान के रूप में करीब 15 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे, वहीं 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर 59.91 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक 51.22 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हो चुका है और वर्ष अभी बाकी है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह आंकड़ा केवल दान पेटियों में डाली गई राशि का है, जबकि मंदिर की कुल आय एक अरब रुपए से अधिक पहुंच चुकी है।

महाकाल लोक ने बदली शहर की तकदीर

महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन ने एक नई उड़ान भरी है।

  • 2023 में मंदिर में आए श्रद्धालुओं की संख्या 5.28 करोड़ थी।
  • 2024 में यह आंकड़ा 7.32 करोड़ तक पहुंच गया — यानि 39% की बढ़ोतरी।
  • बीते दो वर्षों में कुल 12.32 करोड़ से ज्यादा भक्त भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।

मध्यप्रदेश बना धार्मिक पर्यटन का हब, उज्जैन सबसे आगे

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अनुसार राज्य के शीर्ष 10 पर्यटन स्थलों में से 6 स्थल धार्मिक हैं, और उज्जैन इन सभी में शीर्ष पर है।
महाकाल लोक प्रोजेक्ट ने शहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है, जिससे स्थानीय व्यापार, होटल, टैक्सी सेवाओं और लोक संस्कृति से जुड़े रोजगारों में भी भारी उछाल आया है।

श्रद्धालुओं के लिए खोला गया नया ब्रिज

भगवान महाकाल के भक्तों को अब मंदिर में प्रवेश के लिए एक नया रास्ता भी मिल गया है।
हाल ही में रूद्रसागर पर बना ब्रिज श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है।
फिलहाल यह मानसरोवर की ओर से चालू किया गया है, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत