Ujjain : महाकाल का ‘विदेशी’ श्रृंगार: 5 देशों के दुर्लभ फूलों से सजा बाबा का दरबार, 44 घंटे तक अनवरत होंगे दर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ujjain

रिपोर्टर: विशाल दुबे

Ujjain : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि 2026 का महापर्व अद्वितीय वैभव के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष बाबा महाकाल का आंगन न केवल आस्था की खुशबू से, बल्कि सात समंदर पार से आए दुर्लभ विदेशी फूलों की महक से भी सराबोर है। रविवार रात 2:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही महाकाल की नगरी शिवमय हो गई है।

सिंगापुर से स्विट्जरलैंड तक: 40 प्रजातियों के फूलों से बनी ‘नटराज’ थीम

Ujjain : इस बार महाकाल मंदिर की सजावट का आकर्षण सात समंदर पार तक फैला है। बेंगलुरु के 200 से अधिक कुशल कलाकारों ने सिंगापुर, हांगकांग, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और इंडोनेशिया से विशेष रूप से मंगाए गए 40 से अधिक प्रजातियों के विदेशी फूलों से मंदिर को सजाया है। कर्नाटक के कृष्णमूर्ति रेड्डी के नेतृत्व में इस वर्ष की सजावट दक्षिण भारत के प्रसिद्ध नटराज मंदिर की थीम पर आधारित है, जो भगवान शिव के तांडव स्वरूप को दर्शाती है। गर्भगृह से लेकर नंदी हॉल तक हर कोना इन प्राकृतिक रंगों और सुगंध से महक रहा है।

Ujjain 44 घंटे तक खुले रहेंगे पट: भस्म आरती से शुरू हुआ महापर्व

Ujjain : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बाबा महाकाल के पट रविवार रात 2:30 बजे खोल दिए गए, जिसके बाद भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। परंपरा के अनुसार, मंदिर के कपाट लगातार 44 घंटों (16 फरवरी की रात 11 बजे तक) के लिए खुले रहेंगे, ताकि देशभर से उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन कर सकें। भस्म आरती के दौरान बाबा को भांग, चंदन और त्रिपुंड से विशेष ‘राजा स्वरूप’ में सजाया गया। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली विशेष ‘दोपहर की भस्म आरती’ भी आयोजित की जाएगी।

10 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब और व्यापक सुरक्षा प्रबंध

Ujjain : प्रशासन का अनुमान है कि इस महापर्व पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुँच रहे हैं। भीड़ के सुगम प्रबंधन के लिए इंदौर के कलाकारों द्वारा बनाई गई भव्य रंगोलियाँ और नटराज थीम की सजावट भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव का विधिवत समापन 18 फरवरी को पंचमुखारविंद दर्शन के साथ होगा।

Read this: Morena: हल्दी-मेहंदी की रस्मों के साथ बाबा महाकाल की शाही बारात की तैयारी, नंदी पर सवार होकर निकलेंगे ‘दूल्हे राजा’

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश

Hanuman Janamutsav 2026: इस दिन बन रहा खास योग, जानें पूजा का सही समय और महत्व

Hanuman Janamutsav 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल भक्तों के लिए