Shivpuri: एडवोकेट संजय सक्सेना हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; पैर में लगी पुलिस की गोली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shivpuri

Report: Mukesh prajapati

Shivpuri शिवपुरी जिले के करैरा में सीनियर एडवोकेट संजय सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या करने वाले मुख्य आरोपी पपेंद्र रावत को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ (Short Encounter) के बाद दबोच लिया है। गिरफ्तारी के दौरान हुई जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिनदहाड़े हत्या से दहल गया था करैरा

Shivpuri शनिवार को करैरा कस्बे में उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब डबरा निवासी बदमाश पपेंद्र रावत ने वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सक्सेना पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। इस भीषण हमले में वकील की मौके पर ही मौत हो गई थी। सरेराह हुई इस वारदात के बाद न केवल वकीलों में भारी आक्रोश था, बल्कि स्थानीय जनता भी कानून-व्यवस्था को लेकर भयभीत थी।

घेराबंदी और पुलिस एनकाउंटर

Shivpuri हत्याकांड के बाद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी पपेंद्र रावत सीमावर्ती इलाके में छिपा है और भागने की फिराक में है। जब पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण के लिए ललकारा, तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली पपेंद्र के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

साजिश की तह तक जाने में जुटी पुलिस

Shivpuri पकड़े गए आरोपी पपेंद्र रावत के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब डबरा निवासी इस अपराधी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है, हालांकि अब मुख्य फोकस इस बात पर है कि वकील की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और इस साजिश में पपेंद्र के साथ और कौन-कौन शामिल था।

Read this: Chhatarpur : शासकीय कन्या विद्यालय बना ‘रील’ का अखाड़ा; परीक्षा के समय छात्राओं के डांस वीडियो वायरल, प्रबंधन मौन

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण