मरवाही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हत्याएं, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Two separate murders in Marwahi police station area, accused arrested

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) – मरवाही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पहला मामला: शराब के विवाद में पत्नी की हत्या

बरटोला इलाके में रहने वाले सुखसेन गोंड और उसकी पत्नी श्याम बाई गोंड के बीच अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता था। सुखसेन अपनी पत्नी को शराब पीने से मना करता था, लेकिन वह नहीं मानती थी। बीते दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर सुखसेन ने डंडे से अपनी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में जब सुखसेन ने पत्नी को अचेत अवस्था में देखा, तो उसे अस्पताल ले गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुखसेन सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरा मामला: शक के कारण कुल्हाड़ी से हमला

दूसरी घटना कटरा के ललमटिया इलाके में हुई। आनंद उर्फ पप्पू चौधरी की पत्नी प्रमिला जंगल में महुआ बीनने गई थी, जहां गांव के ही रामप्रसाद गोंड से उसकी बातचीत हो रही थी। इसी दौरान पप्पू चौधरी ने दोनों को साथ देखा और गुस्से में रामप्रसाद से बहस करने लगा। गुस्से में आकर उसने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से रामप्रसाद की कनपटी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मरवाही पुलिस ने दोनों ही मामलों में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। इन हत्याओं से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

4 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में मिलेंगे नए अवसर

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari