त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने परिवार सहित संगम में किया पवित्र स्नान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tripura Chief Minister took holy bath in Sangam along with his family

महाकुम्भ नगर, 13 फरवरी। महाकुम्भ 2025 के पावन अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को अपने परिवार सहित संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया। मुख्यमंत्री ने मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाकुम्भ का अविस्मरणीय अनुभव
स्नान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, “आज महाकुंभ, प्रयागराज में स्नान करने का सौभाग्य मिला। पवित्र जल, दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक माहौल ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।”
उन्होंने आगे बताया कि महाकुम्भ की आध्यात्मिक ऊर्जा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को करीब से अनुभव करना उनके लिए विशेष रहा।

त्रिपुरा की समृद्धि और शांति की कामना
मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने बताया कि उन्होंने माँ गंगा से त्रिपुरा राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संगम का पवित्र स्नान जीवन को शुद्ध करता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है।

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा से

PM Modi बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, ट्रंप ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में मुख्य

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. मीनाक्षी को ECI से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष