गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: आवारा कुत्ते को बचाने के चक्कर में महिला दरोगा की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कवि नगर थाने में तैनात महिला दरोगा ऋचा सचान की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात ड्यूटी खत्म कर वह अपने कमरे लौट रही थीं, तभी शास्त्री नगर के काटे चौक पर उनकी बाइक के सामने अचानक एक आवारा कुत्ता आ गया

कुत्ते को बचाने के लिए ऋचा ने बाइक मोड़ी, लेकिन उसी वक्त सामने से आती कार की चपेट में आ गईं। बाइक असंतुलित होकर गिर गई और ऋचा सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं ऋचा

ऋचा सचान 2023 बैच की दरोगा थीं और मूल रूप से कानपुर की निवासी थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार गाजियाबाद पहुंचा। परिजनों का कहना है कि कुछ ही दिन पहले उनकी बेटी से बात हुई थी और सब कुछ सामान्य था। पिता को अब भी इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा। ऋचा के भाई ने बताया कि हादसा अचानक सामने आए कुत्ते की वजह से हुआ।


सुप्रीम कोर्ट का हालिया आदेश और विवाद

गौरतलब है कि 11 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम्स में भेजने का आदेश दिया था। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा था कि 6-8 हफ्तों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी की जाए।

कोर्ट ने यह कदम कुत्तों के काटने और रेबीज से होने वाली मौतों को गंभीर खतरा मानते हुए उठाया। इसके साथ ही हेल्पलाइन स्थापित करने और प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। हालांकि, इस फैसले का कई संगठनों और पशुप्रेमियों ने विरोध किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : ‘गोली जैसी आवाज’ वाली बुलेट पर सख्त एक्शन, 50 बाइक पकड़ी गईं

Report: Arvind Chouhan ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियानGwalior ग्वालियर शहर में तेज

Bhagalpur : दोस्ती का खूनी अंत, 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांझिया

Telangana : गर्ल्स हॉस्टल में एसी धमाका, छह छात्राएं बेहोश

शॉर्ट सर्किट से एसी में विस्फोट, मची अफरा-तफरीTelangana तेलंगाना के मेडचल–मलकाजगिरि जिले

Gwalior : ‘गोली जैसी आवाज’ वाली बुलेट पर सख्त एक्शन, 50 बाइक पकड़ी गईं

Report: Arvind Chouhan ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियानGwalior ग्वालियर शहर में तेज

Prayagraj :माघ मेले में अनशन पर बैठे शंकराचार्य से मिल सकते हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सुलह की कोशिश तेज

प्रयागराज पहुंचकर अनशनकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की संभावनाPrayagraj उत्तर प्रदेश के

HelmetAwareness : भिलाई में अनोखा हेलमेट जागरूकता अभियान, 500 हेलमेट भी निःशुल्क वितरित

रिपोर्ट- विष्णु गौतम HelmetAwareness : भिलाई, “सड़क पर चलना अगर मजबूरी है,

Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

संवाददाता: गगन पाण्डेय Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सिवान

National Voters Day Sheohar: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

REPORT: Sanjeet Kumar National Voters Day Sheohar: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को

Hyderabad : फर्नीचर दुकान में भयंकर आग, 5 लोगों की मौत; जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

भीषण आग और रेस्क्यू ऑपरेशन Hyderabad हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

संवाददाता: सुनील ठोसरे घटना का विवरण Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर

Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Cooking कड़क चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री Cooking स्टेप-बाय-स्टेप विधि Cooking

Republic Day special: मिसाइल, ड्रोन और एआई हथियारों में भारत कितना आत्मनिर्भर हुआ?

स्वदेशी हथियारों की बढ़ती ताकत, आयात से डिजाइन तक का सफर Republic

Sehore : 75 वर्षीय बुजुर्ग का प्रेरणादायी निर्णय, मरणोपरांत किया देहदान

Report: Pramnarayan समाज सेवा की मिसाल बने मोहनलाल माहेश्वरी Sehore सीहोर शहर

Umaria : बदहाल 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों की जान पर भारी

रिपोर्ट: विकास तिवारी चार घंटे तक नहीं पहुंची संजीवनी, मरीज की हालत

Ujjain : राहगीरी आनंद उत्सव में उमंग से सराबोर हुई उज्जैन की सड़कें

रिपोर्टर: विशाल दुबे मुख्यमंत्री की सहभागिता से बढ़ा आयोजन का उत्साह Ujjain