आज का राशिफल 14 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 14 नवंबर 2025

मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए दिन आय में वृद्धि और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप हर कार्य को तत्परता से पूरा करेंगे और पुराने शारीरिक रोगों में राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर उनकी मन की समस्याओं को समझने का अवसर मिलेगा। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने पर भी विचार हो सकता है।

वृष राशि

वृष राशि के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। धन संबंधी परेशानियाँ दूर होंगी और डूबा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन परिवार में बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी से मुलाकात सुखद अनुभव देगी। व्यवसाय के लिए कोई बड़ा निर्णय लेने का समय अनुकूल है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज का दिन वाद-विवाद से दूर रहने का रहेगा। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में महिला मित्र के साथ सावधानी बरतें और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। वाहन प्रयोग में सतर्क रहें क्योंकि दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। उधार-लेन-देन से बचें अन्यथा समस्याएँ बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे और आपकी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की नोंक-झोंक हो सकती है। संतान की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक बोझ से राहत मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन धन के मामले में सतर्कता जरूरी है। किसी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज मेहनत करने का दिन रहेगा। नौकरी में मनपसंद कार्य मिलने से प्रसन्नता होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग समझदारी दिखाएँ तो लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज आत्मविश्वास से भरा दिन है। करियर में सफलता मिलने की संभावना है और बैंकिंग क्षेत्र में अच्छा निवेश का अवसर मिलेगा। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाएँ तो लाभ होगा। आप अपने कामों से लोगों को खुश रखेंगे और वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएँ दूर होंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। खर्चों को नियंत्रित करना आवश्यक है, अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश में समझदारी दिखाएँ। जीवनसाथी के साथ किसी खटास को दूर करने का समय है। नौकरी में अनुभव का लाभ मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक मामलों में किसी भी तनाव को बातचीत से सुलझाएँ। कार्यक्षेत्र में बॉस से विचारपूर्वक बातचीत करें। रुके हुए धन संबंधित काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएँ दूर होंगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अपने कामों में बदलाव करने का रहेगा। आलस्य से बचें, नहीं तो टेंशन बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ समय मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। यदि किसी को दिया हुआ धन उधार था, तो वापस मिलने की संभावना है। दूसरी नौकरी के अवसर लाभदायक होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन जोखिम भरे कामों से दूर रहने का है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में विवाद हो सकता है। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ेगा। पिता से बातचीत सोच-समझकर करें। पुरानी बीमारियाँ उभरने की संभावना है। घर की मरम्मत की योजना बन सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नई नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। चिंताओं को जीवनसाथी के साथ साझा करें। माता से किए वादे को पूरा करने का समय है। लेन-देन से संबंधित समस्याएँ दूर होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा, अन्यथा समस्याएँ बढ़ सकती हैं।

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में