आज का राशिफल 16 सितम्बर 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल जानें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 16 सितम्बर 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल जानें

BY: MOHIT JAIN

हर दिन हमारे जीवन में नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आता है। राशिफल केवल भविष्यवाणी ही नहीं, बल्कि यह हमें सावधानियों और सही निर्णयों की ओर भी प्रेरित करता है। आइए जानते हैं कि आज 16 सितम्बर 2025, मंगलवार को आपका दिन कैसा रहेगा।


मेष राशि (Aries)

आज लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। खुशी मिलेगी लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण तनाव भी हो सकता है। परिवार में किसी से बहस हो सकती है। खर्च बढ़ेगा, घर की सजावट या रिनोवेशन पर धन लग सकता है।


वृष राशि (Taurus)

आज आप शौक और मौज-मस्ती की चीजों पर खर्च करेंगे। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। किसी मित्र से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में लॉन्ग ड्राइव का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा।


मिथुन राशि (Gemini)

निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। विरोधियों पर हावी रहेंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। कर्जदार पैसा मांग सकता है। किसी परिजन से सलाह मशवरा लाभकारी रहेगा।


कर्क राशि (Cancer)

आज स्वास्थ्य का ख्याल रखें, खासकर पेट संबंधी दिक्कत से बचें। बिजनेस में नए प्रयोग लाभ देंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी है।


सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

खर्चों से दिन भरा रहेगा। उन्नति की राह खुलेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थी मानसिक तनाव से राहत पाएंगे।


कन्या राशि (Virgo)

निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। दोस्तों से तालमेल बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। किसी बात पर क्रोध से बचें। बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।


तुला राशि (Libra)

आज परिवार के साथ समय बिताएँगे। मांगलिक कार्यक्रम की संभावना है। आत्मविश्वास बनाए रखें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या हल होगी।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

खर्च अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आएंगी लेकिन धन लाभ होगा। पुराना लेन-देन परेशानी दे सकता है। खास लोगों से मुलाकात होगी। संतान की शिक्षा को लेकर नया निर्णय हो सकता है।


धनु राशि (Sagittarius)

आज जिम्मेदारी से काम करें। तनाव कम होगा। अधूरे काम पूरे होंगे। निवेश की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएँगे। बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा।


मकर राशि (Capricorn)

डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। संतान जिम्मेदारी निभाएगी। धर्म-कर्म की ओर रुझान रहेगा।


कुंभ राशि (Aquarius)

पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में कठिनाई के बावजूद सफलता मिलेगी। पिताजी से मतभेद हो सकता है। अविवाहितों को नया साथी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में राजनीति से बचें।


मीन राशि (Pisces)

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। खान-पान का आनंद लेंगे। रोजगार की तलाश में मेहनत जारी रखनी होगी। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा MP TOP 10: मध्य प्रदेश

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा MP TOP 10: मध्य प्रदेश

TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा सत्र में गरमाई राजनीति TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा