15 सितंबर 2025: आज का राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज का राशिफल 16 सितम्बर 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल जानें

BY: MOHIT JAIN

हर दिन की शुरुआत नए अवसरों और चुनौतियों के साथ होती है। ज्योतिष शास्त्र हमें इन संकेतों को समझने का एक माध्यम देता है। जानिए आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है—चाहे वह करियर का नया अवसर हो, रिश्तों में बदलाव हो या आर्थिक स्थिति का उतार-चढ़ाव।


मेष राशि (Aries)

आज आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा और करियर में बॉस का सहयोग भी। पर ध्यान रखें, जल्दबाजी में वाहन न चलाएं। किसी परोपकार के काम से समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, कोई आपको गलत साबित करने की कोशिश कर सकता है।


वृष राशि (Taurus)

आज मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे, लेकिन पैसों से जुड़ी बातें गुप्त रखें। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। परिवार या दोस्तों से मुलाकात का अवसर मिलेगा।


मिथुन राशि (Gemini)

सफलता का दिन है। पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। संतान की खुशी के लिए कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। अजनबियों पर भरोसा करने से बचें।


कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन उलझनों भरा रह सकता है। किसी बड़े फैसले को सोच-समझकर लें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी मामलों में देरी संभव है। कर्ज उतारने की कोशिश करें।


सिंह राशि (Leo)

धन लाभ के योग हैं। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस पार्टनर से निवेश योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खानपान का आनंद लेंगे।


कन्या राशि (Virgo)

किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी।


तुला राशि (Libra)

आज सतर्क रहें, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। मनचाही इच्छा पूरी होगी। सामाजिक कामों में सम्मान मिलेगा। किसी की बातों में आकर बेवजह विवाद से बचें।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

पारिवारिक खर्चों पर ध्यान दें। सेहत का ख्याल रखें। बिजनेस में बड़े ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


धनु राशि (Sagittarius)

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। बच्चों के करियर से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।


मकर राशि (Capricorn)

खुशियों से भरा दिन है। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। अविवाहितों के जीवन में नया रिश्ता जुड़ सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।


कुंभ राशि (Aquarius)

नए कामों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। रिश्तेदारों से वाद-विवाद से बचें। महिला मित्रों से व्यापार में लाभ संभव। पुराने अनुभव से सीखें।


मीन राशि (Pisces)

मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। डील फाइनल होने में देरी होगी। कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा। जीवनसाथी से कहासुनी की संभावना। खानपान में सावधानी रखें और खर्च पर नियंत्रण करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा सत्र में गरमाई राजनीति TOP 10 NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा