वैष्णो देवी के दर्शन के लिए स्कूल से भागीं तीन छात्राएं, लखनऊ में ट्रेन छूटने से टूटी योजना, फिर ऐसे मिलीं पुलिस को

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कानपुर: माता वैष्णो देवी के दर्शन की चाह में सातवीं कक्षा की तीन छात्राओं ने ऐसा कदम उठाया कि परिवार और पुलिस दोनों के होश उड़ गए। तीनों सहेलियां स्कूल यूनिफॉर्म में घर से पढ़ाई के बहाने निकलीं, लेकिन सीधे स्टेशन पहुंचकर जम्मू जाने की कोशिश में लखनऊ तक जा पहुंचीं। हालांकि, समय पर ट्रेन छूट गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को रात में लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया।

कैसे रची भागने की योजना

कानपुर के जूही इलाके में रहने वाली ये छात्राएं सूर्य नारायण स्कूल में पढ़ती हैं। सीमा सिंह की 12 वर्षीय बेटी कृतिका (कक्षा 6वीं), उसकी सहेली इशिका गुप्ता (12, कक्षा 7वीं) और वैष्णवी सविता (13, कक्षा 7वीं) रोज की तरह सुबह यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल के लिए निकलीं। लेकिन उस दिन वे स्कूल नहीं पहुंचीं।स्कूल से गैरहाजिर रहने की जानकारी मिलते ही परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजन घबराकर किदवई नगर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तीनों के परिवार की महिलाएं थाने के बाहर रो-रोकर पुलिस से गुहार लगाने लगीं कि उनकी बच्चियों को सुरक्षित ढूंढा जाए।


मोबाइल लेकर निकलीं, पहचान छिपाई

जांच में सामने आया कि तीनों छात्राएं घर से दो मोबाइल फोन लेकर निकली थीं। उन्होंने यूनिफॉर्म के ऊपर जैकेट पहन ली ताकि स्टेशन पर कोई पहचान न सके। सीसीटीवी फुटेज में तीनों को सुबह 8:30 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर देखा गया। वहां से उन्होंने कुशीनगर-पुणे एक्सप्रेस पकड़ ली और लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।

लखनऊ में ट्रेन छूटी, खुली पूरी कहानी

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के फुटेज में तीनों को सुबह 11:15 बजे बाहर निकलते देखा गया। वे जम्मू जाने वाली ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन ट्रेन छूट गई। बाद में वे फिर स्टेशन लौट आईं। जीआरपी ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद आलमबाग स्टेशन पर उनकी लोकेशन मिली।

स्कूल शिक्षिका ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले तीनों लड़कियां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर बातें कर रही थीं, लेकिन लगा कि शायद परिवार के साथ जाने की योजना होगी। जब गुमशुदगी की खबर आई, तभी बात की गंभीरता समझ आई।

पुलिस की तेजी से मिली सफलता

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देश पर पुलिस और सर्विलांस टीम तुरंत हरकत में आई। रात तक तीनों छात्राओं को लखनऊ से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। सौभाग्य से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।डीसीपी ने कहा, “यह बच्चियों की खतरनाक गलती थी, लेकिन सीसीटीवी और पुलिस की तत्परता से मामला जल्द सुलझ गया।”परिजनों को जब बच्चियां सकुशल लौटीं, तो सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। तीनों ने माता-पिता से माफी मांगी और वादा किया कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और