,

मुंबई को दहलाने की धमकी: 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX होने का दावा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva


मुंबई पुलिस को एक सनसनीखेज धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि शहर में 34 वाहनों में मानव बम और 400 किलो RDX रखा गया है। यह संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप अकाउंट पर भेजा गया, जिसके बाद पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

धमकी में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन ने दावा किया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं और वे मुंबई को बड़े विस्फोटों से दहला देंगे। पुलिस इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


फर्जी धमकियों का बढ़ता चलन

हाल के समय में मुंबई समेत देशभर में फर्जी धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं। मई 2025 में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और ताजमहल पैलेस होटल को धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें अफजल गुरु की फांसी को “अन्यायपूर्ण” बताते हुए हमले की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, जांच में यह ईमेल फर्जी साबित हुआ।


महाराष्ट्र सचिवालय को भी मिली थी धमकी

मई 2025 में ही महाराष्ट्र सचिवालय को भी बम धमाके की धमकी मिली थी। ईमेल में 48 घंटे के भीतर विस्फोट की बात कही गई थी। पुलिस ने पूरे परिसर की तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।


2024 में स्कूलों और विमानों को मिलीं सैकड़ों धमकियां

पिछले साल 2024 में मुंबई और दिल्ली के कई स्कूलों और विमानों को बम से उड़ाने की एक हजार से ज्यादा धमकियां दी गईं। जांच में अधिकांश मामले फर्जी निकले और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और