ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल से सनसनी फैल गई है। ईमेल में लिखा था कि ताज में बम है और सुबह 9 बजे फटेगा। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। वहीं बम निरोधक दस्ते ने भी ताज की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही ताज की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
बता दें कि अभी तक ताज में किसी भी प्रकार का बम मिला नहीं है, वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, ताज में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहती है लेकिन उसके बावजूद भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
टूरिज्म विभाग को दी धमकी
दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी से दिल्ली तक हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के माध्यम से टूरिज्म विभाग को दी गई थी। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शख्स का पता लगा लिया जाएगा।
ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई
आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर धमकी भरे ईमेल को किसने और कहां से भेजा है। ताजमहल में रोजाना बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी पर्यटक ताज दीदार को पहुंचते हैं और संगेमरमरी हुस्न की इमारत ताजमहल का दीदार कर अपनी हसरत को पूरा करते हैं। बता दें कि, ताजमहल पर पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है लेकिन धमकी भरे मेल के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई गई है।





