महाकुम्भ के लिए इस बार सबसे ज्यादा 30 पांटून पुलों का किया जा रहा है निर्माण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
This time a maximum of 30 pontoon bridges are being constructed for Mahakumbh.

प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ 2025 के लिए पांटून पुलों का निर्माण जोरों पर है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व निर्धारित समयसीमा के अंदर सभी पुलों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है। फिलहाल 5 पांटून पुलों को क्रियाशील कर दिया गया है, जबकि 10 दिसंबर तक कुल 19 पुलों को क्रियाशील कर दिया जाएगा। शेष 11 पुलों के निर्माण कार्य में ड्रेजिंग का काम पूरा होने के बाद तेजी आएगी।

3 दिसंबर तक 9 पुल होंगे क्रियाशील
प्रयागराज पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ए.के. द्विवेदी ने बताया कि सभी पुलों का निर्माण कार्य तय समय के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पुलों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह पुल निर्माण परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अब तक 5 पांटून पुलों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इन्हें आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया है। 3 दिसंबर तक इन 5 पुलों को मिलकर कुल 9 पुलों को क्रियाशील कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के आगमन तक कुल 19 पांटून पुलों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और सभी पुल पूरी तरह से संचालित होने लगेंगे। शेष 11 पांटून पुलों का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, ड्रेजिंग का काम पूरा होते ही शेष 11 पुलों के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा।

शुरू हुआ आवागमन
वर्तमान में हरिश्चंद्र, ओल्ड जीटी उत्तरी, चक्र माधव, गांगुली शिवाला रोड और रेल से झूसी पुलों को लोगों की सुविधा के लिए क्रियाशील कर दिया गया है। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ साधु संत और प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन शुरू हो गया है। ये पुल प्रयागराज में यातायात और अखाड़ों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह झूसी में बनने वाले अखाड़े को परेड क्षेत्र से जोड़ेंगे, जिससे महाकुंभ में श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

5 टन तक का उठा सकते हैं भार
इस बार महाकुम्भ के लिए कुल 30 पांटून पुलों का निर्माण किया जा रहा है, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इन पांटून पुलों को 5 टन तक के भारी भार को सहन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पुलों की मजबूती और सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। हर पुल को कई परीक्षण प्रक्रियाओं से गुजारने के बाद ही संचालित करने की अनुमति दी जाती है। यह पुल इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि इस पर एक बार में अनगिनत लोग रास्ता पार कर सकते हैं।

बेंगलुरू पावर कट 18 फरवरी 2025: BESCOM ने 42 क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को