‘रामायण’ की इस एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत: रस्सियों से बांधा, टॉर्चर किया और बेरहमी से काट दिया गया गला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

रामानंद सागर द्वारा निर्मित पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ ने न केवल भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी, बल्कि इसके कलाकारों को भी एक अलग पहचान दिलाई। दीपिका चिखलिया (सीता) और अरुण गोविल (राम) जैसे सितारे तो आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। लेकिन इस ऐतिहासिक शो में एक और अभिनेत्री थीं — उर्मिला भट्ट, जिन्होंने सीता माता की मां महारानी सुनैना का किरदार निभाया था। उनकी मौत की कहानी उतनी ही हृदयविदारक और रहस्यमयी है जितनी की कोई क्राइम थ्रिलर।

एक चर्चित चेहरा, दर्दनाक अंत

उर्मिला भट्ट ने अपने करियर में हिंदी, गुजराती और राजस्थानी फिल्मों में शानदार काम किया। लेकिन उनका अंत बेहद दुखद और चौंकाने वाला था। 22 फरवरी 1997 को जब वो अपने गुजरात स्थित आवास में अकेली थीं, तभी कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुसे और उनके साथ जो हुआ, वो किसी भी संवेदनशील दिल को झकझोर सकता है।

बांधकर किया टॉर्चर, फिर रेत दिया गला

हमलावरों ने पहले उर्मिला भट्ट के हाथ-पांव रस्सियों से बांध दिए, फिर बेहद बेरहमी से उन्हें प्रताड़ित किया। इसके बाद उन्होंने उनका गला रेतकर हत्या कर दी। घर से कीमती गहने और सामान लूटकर वे फरार हो गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और उर्मिला का शरीर खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था।

हत्या का रहस्य आज भी अनसुलझा

पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। हत्यारों के न तो चेहरे सामने आए, न कोई पुख्ता सुराग मिला। उर्मिला भट्ट की हत्या आज तक एक अनसुलझी गुत्थी बनी हुई है। इतने वर्षों बाद भी उनके परिवार और चाहने वाले न्याय की राह तक रहे हैं।

तबस्सुम का भावुक खुलासा

दिग्गज अदाकारा तबस्सुम ने अपने शो ‘तबस्सुम टॉकीज’ में इस भयावह घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उर्मिला की निर्दयता से हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि कैसे उनके शरीर को पहले रस्सियों से कसकर बांधा गया और फिर गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार किए गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हरिहरपुर

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya

Murder Investigation: रायपुर रेलवे कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत

Murder Investigation: रेलवे कॉलोनी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Holi Dispute Violence: गोरखापाली में होली विवाद के बाद बढ़ा तनाव

Holi Dispute Violence: सरपंच पति समेत ग्रामीणों पर आगजनी और मारपीट का

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत