शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार रहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को ‎मिला। बुधवार 25 ‎दिसंबर को ‎क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे, ‎जिसकी वजह से शेयर बाजार में सप्ताह में केवल चार ‎दिन ही कारोबार हुआ। वहीं वै‎श्विक बाजारों से ‎मिलेजुले संकेतों और ‎विदेशी ‎निवेशकों की ‎बिकवाली को नजरअंदाज करते हुए डीआईआई की खरीदारी ने बाजार में जोश भरने का काम ‎किया ‎जिससे शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 628.34 अंक उछलकर 78,669.93 पर खुला और 498.58 अंकों की बढ़त के साथ 78,540.17 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 219 अंक बढ़कर 23,806.50 पर खुला और 165.95 अंक बढ़कर 23,753.45 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन भी तेजी देखी गई। पिछले हफ्ते की भारी गिरावट से उबरते हुए लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 192.03 अंक चढ़कर 78,732.20 पर खुला और 67.30 अंक गिरकर 78,472.87 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 44.65 अंक चढ़कर 23,798.10 पर खुला और 25.80 अंक गिरकर 23,727.65 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में हासिल हुई बढ़त दिन चढ़ने के साथ गंवा बैठे।

सेंसेक्स 226 अंक चढ़कर 78,699 अंक पर बंद

इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर हावी हो गया। सेंसेक्स 8.74 अंक टूटकर 78,465.86 पर खुला और अंक गिरकर 78,472.48 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 2.11 अंक फिसलकर 23,725.55 पर खुला और 22.55 अंक की बढ़त के साथ 23,750.20 अंक पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार शु्क्रवार को एक बार फिर हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 311.48 अंक चढ़कर 78,783.96 पर खुला और 226.59 अंक चढ़कर 78,699.07 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 98.1 अंक चढ़कर 23,848.30 पर खुला और 63.20 अंक बढ़कर 23,813.40 अंक पर बंद हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

1. भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को गति MP TOP 10: राजधानी

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

1. भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को गति MP TOP 10: राजधानी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

1. रायपुर में नई विकास परियोजनाओं की घोषणा CG TOP 10: राज्य

MP NEWS : गो सेवको और पशु चिकित्सकों की तत्परता से गौ माता के प्राण की हुई रक्षा

MP NEWS : उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गौमाता के प्राण बचाने वालों

Balrampur : चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा

Balrampur : डूमरपानी गांव में हुई हिंसक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के

Ganja Seizure : कोरिया में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : चन्द्रकान्त पारगीर Ganja Seizure : नशे के खिलाफ आबकारी टीम

ramanujganj : वन अमले और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

ramanujganj : रामानुजगंज में विश्व वानिकी दिवस पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण,

Nawada रजौली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर जमा हुआ घुटनों तक पानी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत