,

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल तेज

The stir for cabinet expansion intensifies in Chhattisgarh

10 अप्रैल को नए मंत्रियों को मिल सकती है शपथ

रायपुर | 8 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चल रही अटकलें अब अंतिम चरण में हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के आज रायपुर प्रवास के दौरान एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें संभावित मंत्रियों के नामों पर मंथन किया जाएगा।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, 10 अप्रैल को मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इसे लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के बीच लगातार विचार-विमर्श जारी है।

इन नेताओं के नाम चर्चा में सबसे आगे

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का नाम सबसे प्रमुख है। इसके अलावा दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मुणत भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।

इन पहलुओं पर हो रहा विचार

भाजपा संगठन इस विस्तार में सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और नवाचार को ध्यान में रखते हुए कुछ नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह देने पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही अनुभवी नेताओं को भी शामिल करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि शासन संचालन में संतुलन बना रहे।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…