राष्ट्र तभी विकसित होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और समान अधिकार पहुँचेंगे: स्वामी चक्रपाणि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The nation will develop only when respect, security, education and equal rights reach the last person in the society: Swami Chakrapani

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सेमिनार

दिल्ली: आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में अत्यंत गरिमा के साथ भारत रत्न पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में आयोजित सेमिनार संपन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें एवं स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले, माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में परम पूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज (अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदू महासभा एवं संत महासभा) उपस्थित रहे।

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का प्रेरणादायी संबोधन

अपने उद्बोधन में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि “आज देश को आवश्यकता है कि हम सभी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और जननायक चंद्रशेखर जी की विचारधारा पर चलें। बिना भेदभाव के महिलाओं, बच्चों, गरीबों और वंचितों की सेवा ही सच्चे भारत निर्माण का आधार है। महाराज जी ने आगे कहा कि “राष्ट्र तभी विकसित होगा जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और समान अधिकार पहुँचेंगे।”

इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा स्कूल बैग, पुस्तकें और अध्ययन सामग्री बच्चों को वितरित की गई, तथा महिलाओं का सम्मान कर उन्हें समाज का नेतृत्व करने का संदेश दिया गया, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के निजी सचिव रहे H.N. शर्मा जी, दिल्ली के पूर्व महापौर आशा सिंह जी और दो किन्नर महामंडलेश्वर उपस्थित थे, कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार बबलू और संयोजक महंत विजय कृष्ण पांडे जी हिंदू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष थे इस अवसर पर हजारों लोगों उपस्थित हुए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल