,

सास और दामाद की प्रेम कहानी ने उड़ाए होश, शादी के कार्ड बांटने भेजा पति, खुद हो गई फरार

The love story of mother-in-law and son-in-law stunned everyone, husband sent to distribute wedding cards

अलीगढ़: जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। मामला तब खुला जब महिला का पति शादी का निमंत्रण कार्ड देने गया था, और लौटने पर पत्नी घर से गायब मिली।

घटना के अनुसार, जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे उसकी छोटी साली के घर शादी का कार्ड देने भेजा था। बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी और कार्ड बांटना ज़रूरी था। लेकिन जब जितेंद्र लौटे तो पत्नी घर पर नहीं थी। उन्होंने सोचा कि शायद किसी रिश्तेदार के यहाँ गई होंगी, लेकिन बाद में फोन की कॉल डिटेल्स चेक करने पर पता चला कि वह हर दिन अपने होने वाले दामाद से लंबी बातचीत करती थी।

जितेंद्र, जो बेंगलुरु में नौकरी करते हैं, इस समय छुट्टियों में गांव आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी घर से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के गहने भी लेकर चली गई है।

इस पूरे मामले पर जब दामाद से संपर्क किया गया, तो उसने कहा, “आपने बीस साल तक उन्हें परेशान किया, अब भूल जाइए।”

बेटी शिवानी, जिसकी शादी होने वाली थी, ने कहा, “मां ने जिस लड़के से मेरी शादी तय थी, उसी के कहने पर घर से पैसा और गहने लेकर भाग गई। हमें हमारा सामान वापस चाहिए, बाकी वो जिएं या मरें, हमें फर्क नहीं पड़ता।”

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है और महिला व युवक की तलाश की जा रही है। मामला बेहद संवेदनशील है, जिसमें विश्वासघात, धोखाधड़ी और संपत्ति की चोरी जैसे गंभीर आरोप जुड़े हैं।

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…